फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus News in Kanpur, 500 crore daily loss in business in kanpur

कोरोना का असर: कानपुर में व्यापार में 500 करोड़ की रोज लग रही चपत

Wed, 25 Mar 2020 03:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Mar 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus News in Kanpur, 500 crore daily loss in business in kanpur
कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लॉकडाउन थोक बाजारों को रोज 500 करोड़ की चपत लगा रहा है। शहर में रोज होने वाला 100 करोड़ रुपये का कपड़े का कारोबार भी प्रभावित है। इसी तरह किराना, सोना-चांदी, गल्ला, इलेक्ट्रिकल्स, बर्तन का बहुत बड़े स्तर पर काम होता है। 
विज्ञापन


कारोबारियों ने सरकार के लॉकडाउन का समर्थन किया है, लेकिन उनका कहना है कि सरकार को इससे होने वाले नुकसान की भरपाई करने में सहयोग करना होगा। वहीं, 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष के आयकर रिटर्न की तिथि 30 जून तक बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन


कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष चरनजीत सिंह सागरी ने बताया कि थोक रेडीमेड कपड़ों का भी शहर बड़ा गढ़ है। दिहाड़ी मजदूरों को भी यहां पर अच्छा काम मिलता है। दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश वाजपेयी ने बताया कि शहर से ही आसपास के जिलों को मेवा, सब्जी मसाला की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा कई राज्यों में भी सब्जी मसाला भेजा जाता है। अब सब ठप है। प्रतिदिन 20-25 करोड़ का व्यापार बाधित है। उप्र सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने बताया कि कोरोना से हर व्यापार में जबरदस्त असर पड़ा है। सराफा भी इससे अछूता नहीं है। पहले भाव इतने तेज हुए कि आम ग्राहक ने सोना-चांदी खरीद से दूरी बना ली। अब बाजार बंद हैं।

स्टाफ का खर्चा भी कारोबारियों को उठाना है। करोड़ों रुपये के कारोबार पर असर पड़ा है। बताया कि 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष के आयकर रिटर्न की तिथि 30 जून तक बढ़ाने से कारोबारियों को राहत मिली है।

इन बाजारों पर भी असर
शहर में भूसा टोली में बर्तन का बड़ा काम है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में लोहा की 10 बड़ी मंडियां हैं। कलक्टरगंज में गल्ला और शक्करपट्टी में शक्कर का बहुत बड़ा काम है। इसके अलावा बारदाना का कलक्टरगंज में अच्छा काम है। इन बाजारों में प्रतिदिन करोड़ों का व्यापार-कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed