फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   continuation of anti dumping duty on Chinese chemical suggested by commerce ministry

चीन से आयातित सोडियम साइट्रेट पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश

Tue, 05 May 2020 02:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 05 May 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
continuation of anti dumping duty on Chinese chemical suggested by commerce ministry
आयात - फोटो : PTI

वाणिज्य मंत्रालय ने खाद्य और दवा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले चीन से आयातित एक रसायन पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। घरेलू विनिर्माताओं के संरक्षण के लिए मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


मंत्रालय के तहत काम करने वाले व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी जांच में सोडियम साइट्रेट रसायन की डंपिंग को सही पाया। डीजीटीआर ने घरेलू उद्योग के हितों की रक्षा के लिए इस रसायन पर मौजूदा डंपिंग रोधी शुल्क को जारी रखने की वकालत की।
विज्ञापन


महानिदेशालय ने रसायन के आयात पर प्रति टन 96.05 डॉलर और 152.78 डॉलर के दो डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है।

डीजीटीआर किसी उत्पाद या आयातित वस्तु की जांच कर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का प्रस्ताव करता है। वाणिज्य मंत्रालय इसकी सिफारिश वित्त मंत्रालय से करता है। डंपिंग रोधी शुल्क लगाने पर अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने इस रसायन के आयात पर मई 2015 में पांच साल के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगाया था। इसकी मियाद इस साल 19 मई को खत्म हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed