फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Compensation to Zoom users: If you have used Zoom app in the last six years, you will get 25 dollars, conditions apply!

Compensation to Zoom users: बीते छह सालों में आपने किया जूम ऐप का उपयोग तो मिलेंगे 25 डॉलर, शर्तें लागू!

Mon, 06 Dec 2021 09:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 06 Dec 2021 09:49 PM IST
सार

जूम पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने यूजर्स की सुरक्षा व निजता से समझौता किया है। कंपनी पर यूजर्स की निजी जानकारियां तीसरे पक्ष के साथ साझा करने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Compensation to Zoom users: If you have used Zoom app in the last six years, you will get 25 dollars, conditions apply!
zoom app - फोटो : zoom app

विस्तार

यदि आप लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप 'जूम' की सशुल्क सेवा का इस्तेमाल करते हैं और आपने मार्च 2016 से जुलाई 2021 के बीच इसकी सेवाएं ली हैं तो आप कंपनी से 25 डॉलर (करीब 1874 रुपये) का मुआवजा पाने के हकदार हैं।

विज्ञापन


दरअसल जूम पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने यूजर्स की सुरक्षा व निजता से समझौता किया है। कंपनी पर यूजर्स की निजी जानकारियां तीसरे पक्ष के साथ साझा करने का भी आरोप है। इस मामले में उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। इससे बचने के लिए कंपनी 8.50 करोड़ डॉलर का भुगतान करने को तैयार हो गई है। 
विज्ञापन


आरोपों का किया खंडन
उधर, जूम ने आरोपों का खंडन किया है, लेकिन वह विवाद को निपटाने व कार्रवाई से बचने के लिए उन यूजर्स को 25-25 डॉलर का मुआवजा देने को तैयार हो गई है, जिन निजी जानकारी के साथ खिलवाड़ किया गया है। जूम अभी भी सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स को ईमेल के जरिए दी गई जानकारी 
जिस समूह ने कथित तौर पर यूजर्स की निजी जानकारी साझा करने के लिए जूम पर मुकदमा दायर किया, उसने अपनी ओर से जूम यूजर्स को ईमेल भेजकर उन्हें इस मुआवजे व दावे की प्रक्रिया के बारे में बताया है। ईमेल में कहा गया है कि यदि आप आप एक ऐसे ग्रुप के मेंबर हैं, जिसने 30 मार्च, 2016 और 30 जुलाई, 2021 के बीच जूम मीटिंग्स ऐप के सशुल्क ग्राहक बतौर सेवाएं ली हैं तो तो आप कंपनी से 25 डॉलर या आपके द्वारा चुकाए गए शुल्क का 15 फीसदी पैसा पाने का दावा कर सकते हैं।


यह है मुआवजे की शर्तें

  • सभी यूजर्स कंपनी से पैसा पाने के पात्र नहीं हैं। 
  • मुआवजा जूम मीटिंग ऐप के सशुल्क ग्राहकों को ही यह दिया जाएगा।
  • यह उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने मार्च 2016 से जुलाई 2021 के बीच ऐप की सशुल्क सेवाएं ली हैं। 
  • कंपनी के निर्धारित प्रारूप में आप मुआवजे का दावा कर सकते हैं। 
  • दावा वैध पाए जाने पर आपको 25 डॉलर अदा किए जाएंगे।


दावे के लिए यह करना होगा
कंपनी से मुआवजा पाने के लिए आपको एक क्लेम फॉर्म भर कर कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। मुआवजा फॉर्म www.ZoomMeetingsClassAction.com पर या मेल द्वारा ऑनलाइन भेजे जा सकते हैं। आपको मुआवजे के लिए पांच मार्च 2022 तक दावा करना होगा। यह भी ध्यान रहे है कि सिर्फ अमेरिकी यूजर्स ही यह दावा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed