{"_id":"64262a4bb60a5339c90d0383","slug":"companies-raised-only-rs-52116-crore-from-ipo-in-2022-23-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPO: कंपनियों ने 2022-23 में आईपीओ से जुटाए सिर्फ 52116 करोड़ रुपये, पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले यह आधा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IPO: कंपनियों ने 2022-23 में आईपीओ से जुटाए सिर्फ 52116 करोड़ रुपये, पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले यह आधा
Fri, 31 Mar 2023 06:03 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 31 Mar 2023 06:03 AM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में कुल 52,116 करोड़ में से 20,557 करोड़ रुपये या 39 फीसदी हिस्सा अकेले एलआईसी ने जुटाए थे। बाकी 36 कंपनियों को 31,559 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीओ के जरिये चालू वित्त वर्ष में 37 कंपनियों ने केवल 52,116 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह 2021-22 में 53 कंपनियों के जुटाए गए रिकॉर्ड 1,11,547 करोड़ रुपये की तुलना में आधा से भी कम है। बावजूद इसके चालू वित्त वर्ष में तीसरी बार सबसे ज्यादा रकम कंपनियों ने जुटाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में कुल 52,116 करोड़ में से 20,557 करोड़ रुपये या 39 फीसदी हिस्सा अकेले एलआईसी ने जुटाए थे। बाकी 36 कंपनियों को 31,559 करोड़ रुपये मिले थे। 37 में से 25 निर्गम मई, नवंबर और दिसंबर में आए थे। इसी के साथ इक्विटी से जुटाई गई कुल रकम में भी गिरावट आई है। यह 56 फीसदी घटकर 76,076 करोड़ रुपये रह गई जो उसके पहले के साल में 1,73,728 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
एसएमई आईपीओ को मिला दें तो कुल आईपीओ से जुटाई गई रकम 54,344 करोड़ रुपये रही है। अन्य साधनों को मिलाकर पूंजी बाजार से कुल 85,021 करोड़ रुपये कंपनियों को मिले थे. इसमें से 11,231 करोड़ रुपये ऑफर फार सेल (ओएफएस) से आए थे। 9,335 करोड़ क्यूआईपी, इनविट, रीट से आए थे। 8,944 करोड़ रुपये बॉन्ड्स और अन्य रास्तों से आए थे।
विज्ञापन