फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   commercial vehicles price will increase by 12 percent after the implementation of new standards

Vehicle Industry: 12 फीसदी तक बढ़ जाएगी वाणिज्यिक वाहनों की कीमत, नए मानक लागू होने से बढ़ेंगी कीमतें

Tue, 05 Sep 2023 05:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 05:44 AM IST
सार

कई तरह के नियामकीय प्रावधान लागू किए जाने से वाणिज्यिक वाहनों के दाम 10-12 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
commercial vehicles price will increase by 12 percent after the implementation of new standards
टाटा मोटर्स - फोटो : Tata Motors

विस्तार

कई तरह के नियामकीय प्रावधान लागू किए जाने से वाणिज्यिक वाहनों के दाम 10-12 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को रिपोर्ट में कहा कि घरेलू वाहन उद्योग इस समय तेज बदलावों के दौर से गुजर रहा है। वाहन उद्योग ने बहुत कम समय में सख्त उत्सर्जन मानकों को अपनाया है।

विज्ञापन


सरकार उत्सर्जन मानकों, सुरक्षा प्रणालियों और अन्य मानदंडों को लागू करने पर जोर दे रही है। इसका मकसद भारत को अन्य प्रमुख वाहन बाजारों के समान स्तर पर लाना है। 
विज्ञापन


उत्सर्जन में वाणिज्यिक वाहनों की बड़ी हिस्सेदारी 
एजेंसी ने कहा, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में वाणिज्यिक वाहनों की बड़ी हिस्सेदारी है। इसलिए, भारतीय वाहन उद्योग में वाणिज्यिक वाहन श्रेणी पर विशेष ध्यान है। चालकों की सुविधा व सुरक्षा बढ़ाने के उपाय भी लागू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों की सुरक्षा और सुविधा पर जोर
रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में वाहन उद्योग में कुछ अन्य नियामकीय बदलाव भी होने वाले हैं। वाणिज्यिक वाहनों के चालक के केबिन में एयर कंडीशनर को जनवरी, 2025 से अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, आपात स्थिति में सुरक्षित ब्रेकिंग प्रणाली (एबीएस), स्पीड लिमिटिंग डिवाइस (एसएलडी), केबिन में ब्लोवर सुविधा, चालक को सतर्क करने वाली प्रणाली और वाहन में आग लगने की स्थिति में अलार्म बजने जैसी प्रणालियां लागू करने की तैयारी है।

-सरकार की ओर से स्कूल बसों व शहरी परिवहन बसों में भी विभिन्न सुरक्षा प्रणालियां एक अक्तूबर, 2023 से लागू करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed