फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Commercial LPG Cylinder Price 1 May 2022, hiked by 100 rupees before check latest rate in delhi, mumbai, patna

महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा, जानें कहां कितनी हैं कीमतें

Sun, 01 May 2022 09:17 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 May 2022 09:17 AM IST
सार

देश में महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल,  कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज यानी एक मई से 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है।

विज्ञापन
Commercial LPG Cylinder Price 1 May 2022, hiked by 100 rupees before check latest rate in delhi, mumbai, patna
एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा - फोटो : Amar ujala

विस्तार

देश में महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज यानी एक मई से 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अभी राहत मिली हुई है। बता दें कि पिछले महीने यानी एक अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था। 

विज्ञापन


जानें आपके शहरों में कितनी बढ़ी है किमतें
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली के लोगों को आज से 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए 2355.50 रुपये भुगतान करने होंगे। इससे पहले 2253 रुपये ही लगते थे। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 2351 रुपये से बढ़कर 2455 रुपये हो गई है। मुंबई में 2205 रुपये की जगह 2307 रुपये अब खर्च करने होंगे। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 2406 रुपये की जगह 2508 रुपये हो गई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानें 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत  
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 949.5 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है। वहीं, लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपये है, जबकि पटना में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये है। क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत- आज से यानी 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed