{"_id":"626e02bb2ef8d76a25007995","slug":"commercial-lpg-cylinder-price-1-may-2022-hiked-by-100-rupees-before-check-latest-rate-in-delhi-mumbai-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा, जानें कहां कितनी हैं कीमतें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा, जानें कहां कितनी हैं कीमतें
Sun, 01 May 2022 09:17 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 May 2022 09:17 AM IST
सार
देश में महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज यानी एक मई से 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज यानी एक मई से 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अभी राहत मिली हुई है। बता दें कि पिछले महीने यानी एक अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था।
विज्ञापन
जानें आपके शहरों में कितनी बढ़ी है किमतें
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली के लोगों को आज से 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए 2355.50 रुपये भुगतान करने होंगे। इससे पहले 2253 रुपये ही लगते थे। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 2351 रुपये से बढ़कर 2455 रुपये हो गई है। मुंबई में 2205 रुपये की जगह 2307 रुपये अब खर्च करने होंगे। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 2406 रुपये की जगह 2508 रुपये हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानें 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 949.5 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है। वहीं, लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपये है, जबकि पटना में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये है। क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत- आज से यानी 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया।