फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Commerce Minister Piyush Goyal said Important role of startups during Corona pandemic

स्टार्टअप: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले- महामारी के दौर में रही अहम भूमिका, आगे बढ़ाने पर दें जोर

Tue, 11 Jan 2022 05:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Jan 2022 05:28 AM IST
सार

‘स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक’ में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उद्यमियों को मेक इन इंडिया कार्यक्रम को मजबूत करने, भारत में नवाचार को बढ़ावा देने और नए स्टार्टअप को सलाह देने पर काम करना चाहिए। 

विज्ञापन
Commerce Minister Piyush Goyal said Important role of startups during Corona pandemic
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : Twitter/PiyushGoyal

विस्तार

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कह कि स्टार्टअप स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सामाजिक व लोकतांत्रिक बनाने में ऐसे समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जब  दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है।

विज्ञापन


‘स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक’ में उन्होंने कहा कि उद्यमियों को मेक इन इंडिया कार्यक्रम को मजबूत करने, भारत में नवाचार को बढ़ावा देने और नए स्टार्टअप को सलाह देने पर काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं आने वाले वर्षों में स्टार्टअप के विकास के लिए साझा करना, खोज, पोषण, सेवा, सशक्तीकरण जैसे पांच मंत्र देता हूं।'  गोयल ने कहा, सरकार ने स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 2018-21 के दौरान स्टार्टअप ने देश के छह लाख से अधिक लोगों की नौकरियां दी हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


75 और स्टार्टअप बन सकते हैं यूनिकॉर्न
गोयल ने कहा कि नए साल यानी 2022 में 75 और स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करना होगा। देश में वर्तमान में 82 यूनिकॉर्न हैं, जिनमें आधे से अधिक का मूल्यांकन पिछले साल एक अरब डॉलर पार पहुंच गया है। उन्होंने कहा, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत को 76 से 46वें स्थान पर पहुंचाने में स्टार्टअप की अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed