फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   college dropout elizabeth holmes became billionaire

एक डर ने बना दिया अरबपति, आज हैं 297 अरब रुपयों की मालकिन

Fri, 22 Apr 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
college dropout elizabeth holmes became billionaire
एलिजाबेथ हैं 297 अरब रुपयों की मालकिन - फोटो : getty

यूं तो आपने बहुत से ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा जिन्होंने पढ़ाई छोड़कर कमाई शुरू की और अरबपति बन गए। इन्हीं नामों में एक और नाम शामिल हो गया है एलिजाबेथ होम्स का। अमेरिका की रहने वाली 31 वर्षीय एलिजाबेथ होम्स ने 19 साल की उम्र में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई बंद कर दी और अपना बिजनेस शुरू कर दिया।

विज्ञापन


अब 12 सालों के बाद एलिजाबेथ एक अरबपति युवा कारोबारी हैं। यह दौलत एलिजाबेथ को विरासत में नहीं मिली, बल्कि इसे उन्होंने खुद ही कमाया है। आज के समय में एलिजाबेथ 4.5 अरब डॉलर (करीब 297 अरब रुपए) की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन


दरअसल एलिजाबेथ को इंजेक्शन से डर लगता था। उन्होंने कॉलेज छोड़ने के बाद एक ऐसा फॉर्मूला इजात किया जिससे बिना दर्द के ही खून की जांच के लिए खून के नमूने लिए जा सकें। साथ ही अमेरिका में मेडिकल की बढ़ती कीमतों से भी लोगों को निजात दिलाने का बीड़ा एलिजाबेथ ने उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डर ने बना दिया अरबपति

college dropout elizabeth holmes became billionaire
सुई लगवाने से डरती थीं एलिजाबेथ - फोटो : getty

मेडिकल की दुनिया में क्रांति करते हुए होम्स ने थेरानॉस नाम की कंपनी बनाई। यह कंपनी करीब 9 अरब डॉलर की है, जिसमें 4.5 अरब डॉलर की संपत्ति की मालकिन एलिजाबेथ होम्स हैं। एलिजाबेथ की योजना जल्द ही इस कंपनी को भारत में भी शुरू करने की है।

एलिजाबेथ ने ऐसी पद्धति शुरू की है, जिसके जरिए नसों को पंचर करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि उंगली से खून निकाल लिया जाता है। थेरानॉस दावा करती है कि इंजेक्शन से जितना खून निकाला जाता था, उसके 100वें हिस्से से ही खून की जांच हो सकती है। साथ ही कंपनी यह भी दावा करती है कि एक ही सैंपल से 30 टेस्ट किए जा सकते हैं।

एलिजाबेथ अपने आइडिया और बिजनेस के बारे में कहते हुए बोलती हैं कि किसी के शरीर में सुइयां लगाना और खून निकालना वह भी उसकी आंखों के सामने, यह सब किसी टॉर्चर से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed