फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CNG-PNG Price Hike: CNG and PNG became costlier by Rs 3 in Delhi, know in which cities the prices increased?

CNG-PNG Price Hike: दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी तीन रुपये महंगी हुई, जानें और किन शहरों में बढ़ीं कीमतें?

Sat, 08 Oct 2022 12:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 08 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

CNG-PNG Price Hike: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके साथ ही पीएनजी गैस की दर दिल्ली में 50.59 रुपये प्रति एससीएम से बढ़ाकर 53.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दी गई है।  

विज्ञापन
CNG-PNG Price Hike: CNG and PNG became costlier by Rs 3 in Delhi, know in which cities the prices increased?
सीएनजी - फोटो : self

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को सीएनजी और पाइप के माध्यम से वितरित घरेलू रसोई गैस पीएनजी की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह इजाफा आयातित प्राकृतिक गैस के भाव में तेजी आने के बाद किया गया है। सीएनजी की कीमतों में तीन रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी के भाव में पिछले चार महीनों में पहली बार बढ़ोतरी की गई है। दो महीने के अंतराल के बाद पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) भी तीन रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर महंगा हुआ है।

विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम है। आईजीएल सीएनजी और पाइप्ड कुकिंग गैस की दिल्ली और आसपास के शहरों में खुदरा बिक्री करती है। बता दें कि इस वर्ष सात मार्च के बाद से कीमतों में यह 14वीं वृद्धि है। पिछली बार 21 मई को कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इस अवधि के दौरान कुल मिलाकर सीएनजी की कीमत 22.60 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है। पीटीआई की ओर से संकलित आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमतों में 35.21 रुपये प्रति किलोग्राम या 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


आईजीएल के अनुसार घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की दर दिल्ली में 50.59 रुपये प्रति एससीएम से बढ़ाकर 53.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दी गई है। अगस्त 2021 के बाद से पीएनजी दरों में यह 10वीं वृद्धि है। सभी कीमतों में 29.93 रुपये प्रति एससीएम या लगभग 91 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीएल ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर और राजस्थान के अजमेर जैसे अन्य शहरों में भी सीएनजी और पीएनजी की दरों में वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed