फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CMIE claims: Unemployment is lowest in 34 months, people have highest employment in 9 years

सीएमआईई का दावा: बेरोजगारी 34 माह में सबसे कम, लोगों के पास रोजगार 9 साल में सबसे ज्यादा

Wed, 06 Aug 2025 01:45 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 06 Aug 2025 01:45 AM IST
सार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि श्रमबल भागीदारी में बढ़ोतरी से जुलाई में बेरोजगारी दर सात फीसदी के नीचे आ गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि जुलाई में 43.3 करोड़ लोगों के पास था रोजगार था।

विज्ञापन
CMIE claims: Unemployment is lowest in 34 months, people have highest employment in 9 years
बेरोजगारी

विस्तार

श्रमबल भागीदारी बढ़ने से देश में बेरोजगारी दर जुलाई, 2025 में घटकर 34 महीने के निचले स्तर 6.8 फीसदी पर आ गई। 34 महीने में यह दूसरा अवसर है, जब यह दर सात फीसदी के नीचे रही। इससे पहले मई, 2025 में बेरोजगारी दर पहली बार सात फीसदी के स्तर से नीचे 6.9 फीसदी रही थी।

विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने कुल 43.3 करोड़ लोगों के पास रोजगार था।  यह संख्या जनवरी, 2016 के बाद 9 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले अप्रैल, 2025 में सर्वाधिक 43.2 करोड़ लोगों के पास रोजगार था। हालांकि, जून में यह संख्या घटकर 42.6 करोड़ रह गई। लेकिन, जुलाई के आंकड़े बताते हैं कि रोजगार में तेज सुधार दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बेरोजगारी दर घटाने में अहम योगदान देने वाली श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) जुलाई में बढ़कर 41.5 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। जून में यह 41.3 फीसदी रही थी। इस दौरान सक्रिय रूप से रोजगार ढूंढ रहे 30 लाख अतिरिक्त लोग श्रम बाजार में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार 64 लाख बढ़ा, 33 लाख घटे बेरोजगार
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रम बाजार से जुलाई में भले ही 30 लाख अतिरिक्त लोग जुड़े, लेकिन रोजगार की संख्या में 64 लाख की वृद्धि दर्ज की गई। इसका मतलब है कि श्रम बाजार में शामिल होने वाले नए लोगों को तो रोजगार मिल गया, लेकिन जो बेरोजगारों की सूची में थे, उनमें से भी कई को काम मिला। इससे बेरोजगारों की संख्या में 33 लाख की गिरावट आई। श्रम बाजार के हाल के आंकड़े बताते हैं कि रोजगार मिलने की दर कार्यशील आयु वर्ग की संख्या बढ़ने की रफ्तार से कहीं अधिक तेजी से बढ़ रही है।
 
औसत मासिक बेरोजगारी में भी गिरावट
चालू वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत से देश में औसत मासिक बेरोजगारी दर 7.2 फीसदी रही है। यह पिछले दो वित्त वर्षों 2023-24 और 2024-25 में दर्ज की गई 8.1 फीसदी की औसत दर से काफी कम है। यह 2024-25 की अंतिम तिमाही में अनुमानित 7.8 फीसदी बेरोजगारी दर से भी कम है। यानी बेरोज़गारी दर में गिरावट आ रही है।

 
दो साल बाद श्रम बाजारों में तेज सुधार
कोरोना काल में लॉकडाउन से ठीक पहले रोजगार मिलने की दर 40 फीसदी से अधिक थी। 2022-23 में सुधार शुरू होने से पहले यह 36.4 फीसदी के निचले स्तर पर आ गई। 2023-24 में यह बढ़कर 37.1 फीसदी और 2024-25 में 37.8 फीसदी पहुंच गई। 2025-26 में अब तक रोजगार मिलने की दर 38 फीसदी से अधिक रही है। सीएमआईई के उपभोक्ता पिरामिड घरेलू सर्वे से उपलब्ध श्रम आंकड़े बताते हैं कि दो वर्षों के निरंतर सुधार के बाद 2025-26 में श्रम बाजारों में अच्छी तेजी देखी जा रही है।
 
इस साल एलपीआर और बेरोजगारी दर

महीना श्रम भागीदारी बेरोजगारी
जनवरी 41.12 7.79
फरवरी 41.30 8.17
मार्च 40.75 7.63
अप्रैल 42.13 7.73
मई 41.40 6.90
जून 41.30 7.54
जुलाई 41.50 6.8

(दर : फीसदी में)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed