{"_id":"68c285e5ef6a23e44a0ba3be","slug":"clean-chit-to-vivek-bindra-and-big-business-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक बिंद्रा और बड़ा बिजनेस को क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
विवेक बिंद्रा और बड़ा बिजनेस को क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
Thu, 11 Sep 2025 01:49 PM IST
कुमार विवेक
नई दिल्ली
नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:49 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा औार उनकी कंपनी बड़ा बिजनेस प्रा. लि. को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को खारिज करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
जनवरी 2024 में डॉ. बिंद्रा और उनकी कंपनी बड़ा बिजनेस प्रा. लि. के खिलाफ देशभर से करीब 750 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई थीं। इनमें धोखाधड़ी जैसे आरोपों के साथ-साथ मामले की CBI जांच की मांग भी शामिल थी।करीब डेढ़ साल चली सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। इस दौरान शीर्ष कोर्ट ने कहा कि डॉ. बिंद्रा को पहले ही राज्य स्तरीय अदालतों और पुलिस जांच में क्लीन चिट मिल चुकी है। इससे पहले, साल 2024 में ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद बिंद्रा को राहत दी थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का तर्क
हाल के महीनों में डॉ. बिंद्रा और उनकी कंपनी पर कई आरोप लगाए गए थे, लेकिन सभी सबूतों और दलीलों की बारीकी से जांच करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि आरोप निराधार हैं और सभी मामलों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन