{"_id":"6196f7929dd97d6fbf26d7fa","slug":"claim-government-can-give-relief-package-of-1-point-30-lakh-crores-to-bsnl-and-mtnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : बीएसएनएल और एमटीएनएल को सरकार दे सकती है 1.30 लाख करोड़ का राहत पैकेज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
दावा : बीएसएनएल और एमटीएनएल को सरकार दे सकती है 1.30 लाख करोड़ का राहत पैकेज
Fri, 19 Nov 2021 06:32 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, बेंगलुरु।
अमर उजाला ब्यूरो, बेंगलुरु।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:32 AM IST
सार
सरकार इन कंपनियों की तरजीही शेयर के रूप में भी मदद कर सकती है। पैकेज पर बातचीत सरकार के उस फैसले के बाद शुरू हुई, जिसमें दोनों कंपनियों के विलय प्रस्ताव को ठुकराया गया था।
विज्ञापन
bsnl mtnl
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुछ तिमाहियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहीं सरकारी दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल व एमटीएनएल को 1.3 लाख करोड़ रुपये का राहत पैकेज मिल सकता है। शीर्ष सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, कैबिनेट की अगली बैठक में यह प्रस्ताव भेजा सकता है। पैकेज में शामिल नकद सहायता राशि 25-30 हजार करोड़ होगी।
विज्ञापन
सरकार तरजीही शेयर के रूप में भी मदद कर सकती है। पैकेज पर बातचीत सरकार के उस फैसले के बाद शुरू हुई, जिसमें दोनों कंपनियों के विलय प्रस्ताव को ठुकराया गया था। पैकेज में 50 हजार करोड़ स्पेक्ट्रम बकाया चुकाने और 36 हजार करोड़ एजीआर बकाया भुगतान के मद में दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
शेयरों में 15 फीसदी उछाल
सरकार की ओर से बड़े राहत पैकेज की खबरों के बाद बृहस्पतिवार को एमटीएनएल के शेयरों में 15 फीसदी जबरदस्त उछाल दिखा। यह 10 मार्च के बाद कंपनी के स्टॉक में सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त है। बीएसई पर शेयरों के भाव 20.70 रुपये पर आ गए, जो 2021 में अब तक 30.4 फीसदी चढ़े हैं। 31 मार्च तक कंपनी पर 25.6 हजार करोड़ का कर्ज बकाया है।
विज्ञापन