{"_id":"679eaa33e4981129d20e2085","slug":"cii-healthcare-council-chairman-naresh-trehan-opinion-on-union-health-budget-will-be-helpful-for-patients-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ की राय: चिकित्सा लागत को कम करने के लिए लगातार प्रयास जरूरी, स्वास्थ्य बजट मरीजों के लिए मददगार बनेगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
विशेषज्ञ की राय: चिकित्सा लागत को कम करने के लिए लगातार प्रयास जरूरी, स्वास्थ्य बजट मरीजों के लिए मददगार बनेगा
Sun, 02 Feb 2025 04:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
नरेश त्रेहन, अध्यक्ष, सीआईआई हेल्थकेयर काउंसिल
नरेश त्रेहन, अध्यक्ष, सीआईआई हेल्थकेयर काउंसिल
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2025 04:41 AM IST
सार
बजट में नए तौर पर तीन से चार बिंदुओं को लिया गया है। इन्हें अलग-अलग तरह से देखना चाहिए क्योंकि यह फैसले इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। एक तथ्य है कि 10 हजार चिकित्सा शिक्षा सीटें बढ़ाई जाएंगी क्योंकि आपको अधिक डॉक्टरों की आवश्यकता है, इसलिए यह इसका हिस्सा है।
विज्ञापन
नरेश त्रेहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वास्थ्य बजट मरीजों के लिए मददगार बनेगा। हालांकि सरकार का स्वास्थ्य पर खर्च अभी भी काफी नहीं है। हमें चिकित्सा लागत को कम करने के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। कुल मिलाकर बजट प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
बजट में नए तौर पर तीन से चार बिंदुओं को लिया गया है। इन्हें अलग-अलग तरह से देखना चाहिए क्योंकि यह फैसले इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। एक तथ्य है कि 10 हजार चिकित्सा शिक्षा सीटें बढ़ाई जाएंगी क्योंकि आपको अधिक डॉक्टरों की आवश्यकता है, इसलिए यह इसका हिस्सा है। पिछली बार बजट में अगले पांच साल में 75 हजार सीट बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसलिए इस बार सरकार ने 10 हजार सीट बढ़ाने की घोषणा की है। इस तरह देखें तो घोषणा नई नहीं है। दूसरा यह भारत में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसका इलाज भी महंगा हो रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका कैंसर रोधी दवाओं की है जो लागत में बहुत अधिक इजाफा कर रहा है। इन दवाओं पर शुल्क भी काफी है। इसलिए सीमा शुल्क में पूरी छूट ले ली गई है जो मरीजों के लिए बड़ी मदद है। इन सबके अलावा यह भी सच है कि आज दुनियाभर में बहुत अच्छी आर्थिक स्थिति नहीं है। चाहे किसी भी देश का उदाहरण ले लिया जाए। अगर उसके आधार पर देखें तो यह एक अच्छा आम बजट है। हालांकि विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में जुलाई में जो कहा गया था वह अभी भी जारी है। इसका मतलब यह है कि जो आवंटन थे वही जारी रहेंगे, उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
चिकित्सा पर्यटन का पूरा लाभ नहीं उठा पाए
चिकित्सा पर्यटन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में बड़ी संभावना है। हमारे पास सर्वोत्तम चिकित्सा पर्यटन स्थल है और हम इसका पूरी तरह से लाभ नहीं उठा पाए हैं। इस ओर सरकार का ध्यान जरूरी है। इससे अगले एक या दो वर्षों में इस क्षेत्र को दोगुना या तिगुना करने में मदद मिलेगी। प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलने के लिए कराधान संरचनाओं को तर्कसंगत बनाया जाना चाहिए ताकि इस बचत को निजी क्षेत्र या सरकार द्वारा रोगी को दिए जाने की गारंटी दी जा सके। ऐसा होने रोगी पर बोझ कम होगा।
विज्ञापन