फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chinese economy is recovering pace of manufacturing activities improved in november

कोरोना के प्रभाव से तेजी से उबर रहा है चीन, विनिर्माण गतिविधियों में आया उछाल

Mon, 30 Nov 2020 04:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 30 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Chinese economy is recovering pace of manufacturing activities improved in november
चीनी अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

चीन की विनिर्माण गतिविधियों की रफ्तार नवंबर में और तेज हुई है। इससे पता चलता है कि चीन कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से तेजी से उबर रहा है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका और यूरोप में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिससें वहां कारोबारी गतिविधियों पर नए सिरे से अंकुश लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


52.1 पर पहुंचा मासिक खरीद प्रबंधक सूचकांक
सरकारी सांख्यिकी एजेंसी तथा एक उद्योग समूह द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में मासिक खरीद प्रबंधक सूचकांक नवंबर में बढ़कर 52.1 पर पहुंच गया है। 50 से ऊपर का आंकड़ा गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है। अक्तूबर में यह सूचकांक 51.4 पर था। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने मार्च में घोषणा की थी कि अब महामारी पर नियंत्रण पा लिया गया है। 
विज्ञापन


लगातार सामान्य हो रही हैं कारोबारी गतिविधियां
इसके बाद से चीन में कारोबारी गतिविधियां लगातार सामान्य हो रही हैं। चीन में कारखाने, स्टोर और कार्यालय खुल चुके हैं। हालांकि, दूसरे देशों से लोगों के आने पर अंकुश कायम हैं। चीन में खुदरा खर्च, वाहन बिक्री, कारखाना उत्पादन और अन्य गतिविधियां महामारी से पूर्व के स्तर पर पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले चीन में बंद हुई थी अर्थव्यवस्था 
मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत दिसंबर 2019 में चीन से ही हुई थी। इसलिए चीन में सबसे पहले अर्थव्यवस्था को बंद किया गया था। इसके बाद मार्च में चीन की अर्थव्यवस्था फिर से खुलने लगी थी। 


भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2019-20 में घटकर 81.87 अरब डॉलर रह गया, जो 2018-19 में 87.08 अरब डॉलर था। दोनों देशों के बीच व्यापार अंतर भी 53.57 अरब डॉलर से घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के मुताबिक, चीन 2013-14 से 2017-18 तक भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। चीन से पहले, यूएई देश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed