फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chinese company Contemporary Amperex Technology has more billionaires than google or facebook

सफलता: 10 साल पहले शुरू हुई चीनी कंपनी में आज गूगल-फेसबुक से भी ज्यादा अरबपति

Wed, 05 May 2021 02:52 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 05 May 2021 02:52 PM IST
सार

चीन की कंपनी कंटम्परेरी एम्परेक्स टेक्नोलॉजी (सीएटीएल) में दुनिया में सबसे ज्यादा यानी नौ अरबपति हैं। वहीं गूगल, फेसबुक व वॉलमार्ट जैसी दिग्गज कंपनियों में आठ अरबपति हैं।
 

विज्ञापन
Chinese company Contemporary Amperex Technology has more billionaires than google or facebook
चीनी कंपनी में आज गूगल-फेसबुक से भी ज्यादा अरबपति - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका भले ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो, लेकिन सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में चीन की कंपनियों ने अमेरिकी कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। चीन की राजधानी बीजिंग में दुनिया में सबसे ज्यादा यानी 100 से भी अधिक अरबपति हैं। चीन की कंपनी कंटम्परेरी एम्परेक्स टेक्नोलॉजी (सीएटीएल) में दुनिया में सबसे ज्यादा यानी नौ अरबपति हैं। वहीं गूगल, फेसबुक व वॉलमार्ट जैसी दिग्गज कंपनियों में आठ अरबपति हैं।

विज्ञापन


2011 में स्थापित हुई थी कंपनी 
मालूम हो कि कंटम्परेरी एम्परेक्स टेक्नोलॉजी बीएमडब्लू, फॉक्स वैगन और मर्सिडीज-बेंज जैसी कंपनियों की इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए बैटरी बनाती है। यह कंपनी 2011 में स्थापित हुई थी। कंपनी के शेयर एक साल में 150 फीसदी तक बढ़े थे। सीएटीएल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रॉबिन झेंग के पास कंपनी के 25 फीसदी शेयर हैं। 
विज्ञापन


तीन गुना बढ़ी सीईओ की संपत्ति
कंपनी के सीईओ की संपत्ति मार्च 2020 की तुलना में तीन गुना बढ़ी है। फोर्ब्स की सूची के अनुसार, झेंग दुनिया के शीर्ष अमीरों में 47वें पायदान पर हैं। उन्होंने 1999 में लिथियम आयन बैटरी बनाने का काम शुरू किया था। सब्सिडी का फायदा उठाकर सीएटीएल ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल ही कंटम्परेरी एम्परेक्स टेक्नोलॉजी ने एक ऐसी बैटरी बनाई थी जिसकी उम्र 16 साल और 20 लाख किलोमीटर है। झेंग ने एक इंटरव्यू में इस बात का दावा किया था। कंपनी के ग्राहकों में टेस्ला के अलावा बीएमडब्यू और टोयोटा मोटर भी शामिल हैं।


चीन की एक अन्य कंपनी में भी नौ अरबपति
चीन सबसे बड़ा ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक कार मार्केट है। एडामास इंटेलिजेंस के अनुसार, विश्व भर में इलेक्ट्रिक कारों में लगने वाली बैटरियों में 22 फीसदी सीएटीएल की होती हैं। वहीं 28 फीसदी हिस्सेदारी एलजी एनर्जी सॉल्यूशन की है। चीन की एक अन्य कंपनी फोशन हैतियन फ्लेवरिंग में भी नौ अरबपति हैं। वहीं अमेरिका की वॉलमार्ट, फेसबुक और गूगल में आठ-आठ अरबपति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed