फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China has to define growth strategies for the future: IMF Managing Director

China: 'ड्रैगन को भविष्य के लिए अपनी रणनीतियां बदलनी होंगी', IMF की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने दी यह सलाह

Fri, 19 Apr 2024 11:18 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Apr 2024 11:18 AM IST
सार

China: चीन की अर्थव्यवस्था इस वर्ष की पहली तिमाही में 5.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जिससे नए साल की उम्मीद से अधिक मजबूत शुरुआत हुई, हालांकि चीन के संपत्ति बाजार में गिरावट जारी रही जबकि घरेलू मांग भी कम रही।

विज्ञापन
China has to define growth strategies for the future: IMF Managing Director
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा। - फोटो : ANI

विस्तार

चीन को पिछले कुछ दशकों में अपने निर्यात आधारित विकास की नीतियों से लाभ जरूर हुआ पर अब वह समय आ गया है जब उसे वृद्धि के लिए घरेलू स्रोतों का रुख करना चाहिए। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने ये बात कही है। उन्होंने कहा कि चीन को अपने बाजार के लिए और अधिक अवसर खोलना चाहिए।    

विज्ञापन


चीन की अर्थव्यवस्था इस वर्ष की पहली तिमाही में 5.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जिससे नए साल की उम्मीद से अधिक मजबूत शुरुआत हुई, हालांकि चीन के संपत्ति बाजार में गिरावट जारी रही जबकि घरेलू मांग भी कम रही। मंगलवार को जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों से को पता चलता है कि 2024 के पहले तीन महीनों में चीन की जीडीपी सालाना 5.3 प्रतिशत बढ़कर 29.63 ट्रिलियन युआन (लगभग 4.17 ट्रिलियन डॉलर) हो गई।

विज्ञापन

IMF एमडी ने कहा- चीन को अब विकास के लिए घरेलू स्रोतों की ओर देखना चाहिए

जॉर्जीवा ने कहा, "चीन की राह में कांटे हैं। क्यों? क्योंकि चीन को भविष्य के लिए विकास की रणनीतियों को परिभाषित करना होगा। चीन को पिछले दशकों में अपनी खास नीतियों, जिनमें  निर्यात-उन्मुख विकास शामिल है, का लाभ मिला है। लेकिन अब विकास के लिए घरेलू स्रोतों की ओर देखने का समय आ गया है। उन्हें अपने बाजार के लिए संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से और अधिक अवसर खोलने की जरूरत है।"    

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईएमएफ को चीन के लिए तीन महत्वपूर्ण अवसर नजर आ रहे हैं। पहला, अर्थव्यवस्था को घरेलू खपत की ओर और अधिक परिवर्तित करना। यह वास्तव में चीन की दोहरी परिसंचरण अर्थव्यवस्था के अनुरूप है। यह उपभोक्ताओं को अधिक आत्मविश्वास देने और उन्हें अधिक सेवाएं व वस्तुए खरीदने के लिए प्रेरित करेगा।

चीन में स्वास्थ्य सेवाओं का काफी विस्तार हो सकता हैः जॉर्जीवा

उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि चीन में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी विस्तार हो सकता है। हम जानते हैं कि सामाजिक सुरक्षा जाल को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने के लिए लोगों को थोड़ा कम बचत करने, थोड़ा अधिक खर्च करने का मौका मिलेगा।" आईएमएफ के प्रबंध निदेशक ने कहा, चीन अपनी वृद्धि को बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले रहा है। ऐसे में वह घरेलू खपत बढ़ाने के लिए जितने अधिक कदम उठाए, उतना बेहतर होगा। 



एक अलग संवाददाता सम्मेलन में आईएमएफ के एशिया व प्रशांत विभाग के निदेशक कृष्ण श्रीनिवासन ने संवाददाताओं से कहा कि वृहद आर्थिक पहलुओं की बात करें तो चीन की अर्थव्यवस्था कमजोर घरेलू मांग से जूझ रही है। इसके दो कारण है रियल एस्टेट क्षेत्र में निरंतर कमजोरी और महामारी का असर। इस स्थिति में आईएमएफ ने दो चीजों की वकालत की है। एक चीन को ऐसी नीतियां बनाती चाहिए जो संपत्ति क्षेत्र में समस्या का समाधान करने में मदद करें और दूसरी, चीन अपने सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क में सुधार करके उपभोक्ताओं की मांग को बढ़ावा देने की कोशिश करे। इसके अलावा चीन को अपनी पेंशन प्रणाली में वित्तीय रूप से विवेकपूर्ण सुधार करना चाहिए और अपने लोगों, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed