फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   china gdp down to 27 years lowest level, remains at six percent in third quarter

व्यापार युद्ध से 27 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची चीन की विकास दर

Fri, 18 Oct 2019 02:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 18 Oct 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
china gdp down to 27 years lowest level, remains at six percent in third quarter
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग - फोटो : फाइल

पड़ोसी देश चीन की विकास दर 1992 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी छह फीसदी रही, जो कि दूसरी तिमाही में 6.2 फीसदी थी। अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध चलने और सुस्ती के कारण यह कमी देखने को मिली है। 

विज्ञापन

6.5 फीसदी रहने का अनुमान

हालांकि चीन की विकास दर इस साल छह से 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश को आर्थिक मोर्चे पर देश के अंदर ही नहीं ब्लकि विदेश में भी बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इन सबके बावजूद लोगों की जीवन स्थिति में सुधार हुआ है। 

विज्ञापन

व्यापार युद्ध से गिरावट

ब्यूरो ने कहा है कि अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध के कारण विकास दर में गिरावट देखने को मिली है। 2018 में देश की जीडीपी 6.6 फीसदी थी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष को लिखे एक पत्र में आपसी सम्मान के आधार पर मतभेदों को निपटाने और पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने का अनुरोध किया है। ऐसा इसलिए ताकि चीन-अमेरिकी रिश्तों को सही रास्ते पर लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


शी ने ट्रंप को पत्र में लिखा, ‘एक स्वस्थ और स्थिर द्विपक्षीय रिश्ते चीन, अमेरिका और दुनिया के लिए काफी मायने रखते हैं। मुझे उम्मीद है कि दोनों पक्ष उस सिद्धांत और दिशा में कार्य करेंगे, जिस पर आप और मैं सहमत हुए हैं। हम समन्वय, सहयोग और स्थिरता के आधार पर द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।'


उन्होंने लिखा, आइए हम आपसी सम्मान के आधार पर मतभेदों को निपटाएं और आपसी लाभ के लिए सहयोग का विस्तार करें, ताकि हमारे संबंधों को सही रास्ते पर लाया जा सकें। शी जिनपिंग ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ पर दिए बधाई संदेश के लिए भी ट्रंप को धन्यवाद दिया। चीनी राष्ट्रपति का पत्र ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों में व्यापार युद्ध चरम पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed