फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China economy revival from coronavirus GDP grows more than four percent in September quarter

महामारी के प्रकोप से उबरी चीन की अर्थव्यवस्था, सितंबर तिमाही में 4.9 फीसदी की वृद्धि

Mon, 19 Oct 2020 11:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 19 Oct 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
China economy revival from coronavirus GDP grows more than four percent in September quarter
चीनी अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

चीन की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबरती दिख रही है। चीन की अर्थव्यवस्था ने सितंबर में समाप्त तिमाही में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। सोमवार को जारी सितंबर तिमाही के आंकड़े उम्मीद के अनुरूप आए हैं। 

विज्ञापन


कारखाना उत्पादन भी सुधरा
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने मार्च में महामारी को पूरी तरह नियंत्रित करने की घोषणा करते हुए कारखानों, दुकानों और कार्यालयों को खोल दिया था। मास्क और अन्य चिकित्सा उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से चीन का कारखाना उत्पादन भी सुधरा है। 
विज्ञापन


स्थिर तरीके से आगे बढ़ रही है अर्थव्यवस्था 
इसके साथ ही चीन में खुदरा बिक्री का आंकड़ा भी अब कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था अब स्थिर तरीके से आगे बढ़ रही है। हालांकि, ब्यूरो ने आगाह किया है कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति अब भी जटिल और गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस की शुरुआत चीन में पिछले साल दिसंबर में हुई थी। जून में समाप्त तिमाही में चीन ने 3.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी। महामारी के दौर में चीन वृद्धि दर्ज करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख देश था। 

सितंबर में 9.9 फीसदी बढ़ा निर्यात 
मालूम हो कि सितंबर में चीन के व्यापार के आंकड़े भी काफी अच्छे रहे हैं। सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में चीन का निर्यात 9.9 फीसदी बढ़कर 239.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगस्त में निर्यात में 9.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई थी।


13.2 फीसदी बढ़ा आयात  
इसी तरह सितंबर में आयात 13.2 फीसदी बढ़कर 202.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगस्त में चीन के आयात में 2.1 फीसदी की गिरावट आई थी। कोविड-19 महामारी की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था लॉकडाउन के बाद जल्दी खुल गई है, जिसका फायदा उसके निर्यातकों को हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed