फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China assures Sri Lanka of its help in addressing debt challenges before IMF's first review

China-Sri Lanka: आईएमएफ की ओर से लोन की समीक्षा के पहले चीन ने श्रीलंका को मदद का दिया आश्वासन, कही ये बात

Thu, 17 Aug 2023 12:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Aug 2023 12:33 PM IST
सार

China-Sri Lanka: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) इस साल मार्च में श्रीलंका को दिए गए 2.9 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की पहली समीक्षा 11 से 19 सितंबर तक करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को एक विज्ञप्ति में इससे संबंधित जानकारी साझा की गई।

विज्ञापन
China assures Sri Lanka of its help in addressing debt challenges before IMF's first review
आईएमएफ और श्रीलंका - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

श्रीलंका के सबसे बड़े द्विपक्षीय लेनदार चीन ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से 41 अरब डॉलर के लोन की पहली समीक्षा से पहले देश को कर्ज की चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने में मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) इस साल मार्च में श्रीलंका को दिए गए 2.9 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की पहली समीक्षा 11 से 19 सितंबर तक करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को एक विज्ञप्ति में इससे संबंधित जानकारी साझा की गई। उसके अनुसार सातवें चीन-दक्षिण एशियाई एक्सपो से इतर श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने से मुलाकात करने वाले चीन के विदेश मंत्री और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के विदेश मामलों के आयोग के निदेशक वांग यी ने आश्वासन दिया है कि इससे देश की कर्ज चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


वांग ने कहा, "चीन हमेशा श्रीलंका का विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार रहा है और वह इस बात की सराहना करता है कि श्रीलंका हमेशा चीन के साथ मित्रवत रहा है और उसके मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर चीन के साथ खड़ा रहा है। श्रीलंका वर्तमान में अगले 4 वर्षों में मार्च में अनुमोदित 2.9 अरब डालर के बेलआउट के बाद से अपनी पहली समीक्षा के लिए आईएमएफ की शर्त को पूरा करने के उद्देश्य से अपने बाहरी लेनदारों के साथ बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमएफ पहले ही 14 से 27 सितंबर के बीच समीक्षा के लिए कोलंबो में अपने मिशन की घोषणा कर चुका है। श्रीलंका को 41 अरब डॉलर के कर्ज के पुनर्गठन के कार्यक्रम पर अगले महीने तक अपने सभी बाहरी कर्जदाताओं के साथ सहमत हो जाना चाहिए। द्वीप राष्ट्र पिछले साल इतिहास में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से प्रभावित हुआ था जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक महत्वपूर्ण निचले स्तर पर गिर गया था और जनता ईंधन, उर्वरकों और आवश्यक वस्तुओं की कमी का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आई थी।


चार अरब डॉलर से अधिक की भारतीय क्रेडिट लाइनों और अन्य सुविधाओं ने द्विपीय राष्ट्र को संकट का सामना करने में मदद पहुंचाई थी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं और बिजली की जरूरतों की कमी को चिह्नित करते हुए लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed