फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chief Economic Advisor Anantha Nageswaran said Private sector will invest more from the second half Economic recovery will also get boost

उम्मीद: सीईए ने कहा- निजी क्षेत्र दूसरी छमाही से करेगा ज्यादा निवेश, आर्थिक सुधार को भी मिलेगा बढ़ावा

Wed, 13 Apr 2022 06:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Apr 2022 06:33 AM IST
सार

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में सीईए ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को बैंक कर्ज ज्यादा दे रहे हैं। इसलिए ऐसा लगता है कि दूसरी छमाही के अंत से निजी निवेश में तेजी आएगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को सार्वजनिक निवेश के माध्यम से रफ्तार देने के लिए 2022-23 के बजट में खर्च 35.4 फीसदी बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

विज्ञापन
Chief Economic Advisor Anantha Nageswaran said Private sector will invest more from the second half Economic recovery will also get boost
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन। - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने उम्मीद जताई है कि दूसरी छमाही यानी जुलाई-सितंबर के बीच निजी क्षेत्र निवेश पर खर्च में तेजी लाएगा। इस साल आर्थिक स्थिति में सुधार की भी संभावना है। कंपनी कर में कटौती समेत कई सरकारी उपायों के बावजूद निजी क्षेत्र का निवेश कम रहा है। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में सीईए ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को बैंक कर्ज ज्यादा दे रहे हैं। इसलिए ऐसा लगता है कि दूसरी छमाही के अंत से निजी निवेश में तेजी आएगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को सार्वजनिक निवेश के माध्यम से रफ्तार देने के लिए 2022-23 के बजट में खर्च 35.4 फीसदी बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। एक साल पहले यह 5.5 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
  • 7.50 लाख करोड़ है 2022-23 में खर्च करने का लक्ष्य
  • एक साल पहले यह 5.5 लाख करोड़ था


उद्योगों की क्षमता बढ़कर 74 फीसदी 
नागेश्वरन ने आरबीआई के एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि उद्योगों की क्षमता 68 फीसदी से बढ़कर 74 फीसदी हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों की चार शीर्ष कंपनियों की क्षमता अब 80% तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि दो प्रमुख चीजों पर विशेष ध्यान देना होगा। इसमें पहला संपत्तियों को बेचना और दूसरा सरकारी कंपनियों का निजीकरण करना है। सरकार की नजर एलआईसी पर है, जिसका आईपीओ अगले माह तक आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों को मुफ्त अनाज देने की अवधि 6 माह बढ़ी
मुख्य आर्थिक सलाहकार का कहना है कि सरकार ने गरीबों को राहत देने के लिए मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की योजना 6 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। इस पर 80 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा जो कि देश की जीडीपी का 0.65 फीसदी है। इस योजना के तहत सरकार ने देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed