फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chidambaram challenges modi on capitation fees in Profession colleges

कैपिटेशन फीस: चिदंबरम का मोदी को चैलेंज, शिक्षण संस्थानों को कैशलेस करके दिखाएं

Wed, 11 Jan 2017 09:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram challenges modi on capitation fees in Profession colleges
पी चिदंबरम - फोटो : ANI

पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अर्थव्यवस्‍था को कैशलेस बनाने के मुद्दे पर निशाना साधा है। चिदंबरम ने पीएम मोदी को चैलेंज करते हुए कहा है कि क्या वह इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में कैपिटेशन फीस को खत्म करा सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कॉलेजों में दाखिले के ‌लिए अभिभावक कॉलेजों को मनचाही कैपिटेशन फीस देते हैं और वह भी कैश में। चिदंबरम ने कहा कि मई और जून में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले खुलेंगे इस दौरान कैपिटेशन फीस ली जाएगी।
विज्ञापन


क्या पीएम मोदी अभिभावकों को ये आश्वासन दे सकते हैं कि इस बार उनसे कैपिटेशन फीस नहीं ली जाएगी। कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व वित्‍तमंत्री ने कहा ‌कि जब पीएम मोदी कैशलेस इकॉनोमी की बात करते हैं तो वह ऐसी बातें करते हैं जो कहीं नही होंती। उनको कोई अधिकार नहीं है ऐसी बातें करने का। उन्हें वैश्‍विक फिनोमिना की ओर देखना चाहिए। अमेरिका में करीब 42 फीसदी कैशफ्लो आता है तो फ्रांस में 56 फीसदी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी से प्रभावित किसानों को मिले मुआवजा

Chidambaram challenges modi on capitation fees in Profession colleges

ये जनता का फैसला होना चाहिए की वो कैश में सामान खरीदती है या कार्ड से। हमारे देश में किसानों और वेतनभोगी कर्मचारियों को अपनी रोजाना की जरूरतों के लिए कैश की जरूरत होती है।

नोटबंदी की घोषणा के दौरान पीएम मोदी ने गत आठ नवंबर को तीन मुख्य मुद्दों पर बात की थी, नकली नोटों को चलन से रोकना, कालाधन और भ्रष्टाचार। मैं पीएम मोदी को चैलेंज करता हूं की वह नोटबंदी के ऐलान के दौरान किए गए अपने वादों की जांच कर लें कि वह कितने सफल हुए हैं।

साथ ही चिंदबरम ने सरकार से मांग की कि वह उन किसानों को मुआवजा दें जो नोटबंदी से प्रभावित हुए हैं। इस दौरान करीब 150 लोगों ने अपनी जान गंवायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed