Prasar Bharti: प्रसार भारती के सीईओ बोले- दूरदर्शन और आकाशवाणी सबसे विश्वसनीय मीडिया, टीआरपी से मतलब नहीं
Prasar Bharti: प्रसार भारती के सीईओ ने कहा है कि हम टीआरपी की रेस में नहीं, देश को आगे बढ़ाने की रेस में हैं शामिल। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देश के विकास में योगदान करना है कि ना कि हाई व्यूअरशिप रेटिंग हासिल करना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसार भारती के सीईओ मयंक अग्रवाल ने कहा है कि दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो देश के सबसे विश्वसनीय मीडिया संस्थान हैं। हमारा लक्ष्य देश के विकास में योगदान करना है कि ना कि हाई व्यूअरशिप रेटिंग हासिल करना।
प्रसार भारती के सीईओ ने इस बात को पुख्ता करने के लिए रॉयटर इंस्टीच्यूट की एक ताजा रिपोर्ट को भी साझा किया जिसमें कहा गया है कि डीडी और एआईआर अपनी निष्पक्षता, काम करने के तरीके और समर्पित कार्यबल के कारण अपनी दर्शकों और श्रोताओं की संख्या बनाए रखने में सफल हैं। प्रसार भारती सीईओ ने इस दौरान कहा कि हम टीआरपी की रेस में नहीं हैं। उन्होंने जोर दिया कि हम देश को आगे बढ़ाने की रेस में शामिल हैं।
मयंक अग्रवाल जो कि दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल भी हैं एसोसिएशन ऑफ आकाशवाणी एंड दूरदर्शन एंजीनियरिंग इम्प्लाईज की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान भी मौजूद थे।
अग्रवाल ने कहा कि हम देश की आवाज हैं। हमारी पहुंच जहां तक है, वहां कोई भी नहीं पहुंच सकता। हमारी तुलना निजी चैनलों से की जाती है, लेकिन जब बात सच्चाई और प्रामाणिकता की होती है, तो हम हमेशा नंबर एक पर रहते हैं।
उन्होंने कहा कि हम टीआरपी की दौड़ में नहीं हैं। हम देश को आगे ले जाने की होड़ में हैं। दूरदर्शन में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह एक बार फिर ऊपर जाएगा। इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही वह अपनी पहले वाली स्थिति हासिल करेगा।