{"_id":"606c2be58ebc3ed63c4bd7b3","slug":"central-railway-announced-additional-special-trains-from-mumbai-and-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे: श्रमिकों का पलायन शुरू, मुंबई व पुणे से चलेंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारतीय रेलवे: श्रमिकों का पलायन शुरू, मुंबई व पुणे से चलेंगी विशेष ट्रेनें
Tue, 06 Apr 2021 03:07 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 06 Apr 2021 03:07 PM IST
सार
- महामारी के बीच सेंट्रल रेलवे ने मुंबई और पुणे से अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
- कोरोना की दूसरी लहर से महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।
- प्रवासी श्रमिक-कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
रेलवे की विशेष ट्रेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के बीच सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर, पटना व दरभंगा और पुणे से दानापुर तक अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर से महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। ऐसे में एक बार पुन: पिछले साल अप्रैल-मई जैसा नजारा दिखने लगा है। प्रवासी श्रमिक-कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि महाराष्ट्र में सप्ताह के कार्यदिवसों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है जबकि सप्ताहांत (शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक) सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा।
विज्ञापन
Central Railway announces Additional Special Trains running from Mumbai to Gorakhpur, Patna, Darbhanga and Pune to Danapur
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 6, 2021
संस्थानों ने घर लौटने को कहा
दरअसल ये वो लोग हैं जो महाराष्ट्र के होटलों, उद्योगों, निर्माण उद्योग, ट्रांसपोर्ट कारोबार आदि में लगे थे। इन श्रमिक-कामगारों को डर है कि यदि पिछली बार की तरह अचानक लॉकडाउन हो गया तो उनका घर लौटना मुश्किल हो जाएगा। ये लोग जहां काम करते हैं, उन संस्थानों के प्रमुखों ने ही उन्हें घर लौटने को कह दिया है।
15 अप्रैल से चलेगी अहमदाबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन
कोरोना संक्रमण काल में बंद हुई अहमदाबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 15 अप्रैल से फिर चलेगी। यह सप्ताह में दो दिन चलेगी। इसके चलने से लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। यात्रा करने के लिए यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
पिछले साल हजारों पैदल घर लौटे थे, कई ने रास्ते में प्राण त्यागे
पिछले साल कोरोना की पहली लहर में अप्रैल-मई की प्रचंड गर्मी के दौरान महाराष्ट्र व गुजरात से हजारों प्रवासी श्रमिक अपने-अपने राज्यों को पैदल लौटे थे, क्योंकि ट्रेनें व बसें बंद कर दी गई थीं। प्रचंड गर्मी में बच्चों व सामान सहित पैदल चलते हुए और हादसों के कारण कई लोगों ने रास्ते में ही प्राण त्याग दिए थे।