फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   central government this initiative will boost leather industry in india

केंद्र का यह कदम चमड़ा उद्योग में फूंकेगा नई जान, अब पीएसयू को करनी होगी यहां से खरीदारी

Mon, 16 Jul 2018 12:22 PM IST
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 16 Jul 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
central government this initiative will boost leather industry in india

केंद्र सरकार ने मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों तथा रक्षा बलों से देश में बने चमड़े के उत्पादों को खरीदने के आदेश जारी किए हैं। इससे देश के चमड़ा उद्योग में एक नई जान आने की प्रबल संभावना पैदा हो गई है और चमड़ा उद्यमी काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में देश में चमड़ा उद्योग में एक नई क्रांति की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पंजाब लेदर फेडरेशन का कहना है कि घरेलू खपत से उद्यमियों में एक नई जान आएगी और अगर यह लहर चल निकली, तो लेदर उद्योग नंबर वन पर आ जाएगा।
विज्ञापन


इससे एक तरफ जहां देश में वस्तुओं और सेवाओं के विनिर्माण और उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं मेक इन इंडिया को प्राथमिकता मिलेगी। चमड़ा कारोबारी इसे लेकर अभी से योजना तैयार करने में जुट गए हैं, ताकि सरकारी ऑर्डर व डिमांड को समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के आदेशों के मुताबिक, सैडलरी (घुड़सवारी में घोड़े की पीठ पर कसे जाने वाला जीन सहित अन्य सामान), यात्रा सामान, चमड़ा परिधान और ऊंचे स्थानों पर पहने जाने वाले जूते आदि की आपूर्ति करने वाले घरेलू विनिर्माताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके उत्पादों में निश्चित मात्रा में घरेलू सामान का इस्तेमाल किया गया है। 

यह है अनिवार्यता
कॉम्बैट जूते, सेफ्टी शू, फुटवियर सामान, सिंथेटिक अपर्स वाले खेल के जूते और चमड़े के अपर्स के लिए न्यूनतम 70 फीसदी स्थानीय सामग्री इस्तेमाल की जानी चाहिए। इसी तरह सैडलरी, यात्रा के सामान, चमड़ा परिधानों तथा दास्ताने आदि के विनिर्माताओं के लिए स्थानीय सामग्री की अनिवार्यता 60 फीसदी होगी। केंद्र सरकार इसे जमीनी स्तर पर लागू करने जा रही है। आदेश के मुताबिक, क्रियान्वयन की निगरानी का नोडल मंत्रालय डीआईपीपी होगा।

निर्यात में भी वृद्धि की उम्मीद

central government this initiative will boost leather industry in india

सरकार जहां घरेलू खपत बढ़ाने की तैयारी कर रही है, वहीं 2019 तक चमड़ा निर्यात और उत्पादन में 10 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है। वर्तमान में देश का चमड़ा निर्यात सालाना 5.66 अरब डॉलर का है और केंद्र सरकार का लक्ष्य इसमें आगामी वित्त वर्ष में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करने का है।

भारत ही नहीं, चमड़े के पहनावों की विदेशों में खासी मांग है। भारत की चमड़ा निर्यात में अच्छी-खासी भागीदारी है। मशहूर कंपनी बावा स्किन के मालिक आत्मजीत सिंह बावा का कहना है कि यह एक सराहनीय कदम है और इससे चमड़ा निर्माताओं को बढ़ावा मिलेगा और निश्चित तौर पर एक क्रांति आएगी। भारतीय उत्पादों की विदेशों में मांग है और अगर निर्यातकों की खपत भारत में अधिक हो जाती है, तो इससे फायदा ही होगा।

सरकार की अधिसूचना का इंतजार
पंजाब लेदर फेडरेशन के सचिव अजय ने कहा कि पिछले छह-सात साल से लेदर इंडस्ट्री की घरेलू खपत स्थिर चल रही थी और केंद्र सरकार का यह आदेश उद्योग में जान पैदा करने वाला है। चमड़ा उद्योग काफी उत्साहित है और सरकार की अधिसूचना का इंतजार किया जा रहा है। सरकार कौन-कौन से उत्पादों को भारत में ही खरीदने की सूची जारी करती है, उसके हिसाब से ही उद्यमी अपनी अगली बिजनेस योजना तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed