फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI UCO Bank Probe 41 thousands account opening INR 820 crore Surprise Credit

CBI: यूको बैंक में गड़बड़ी की CBI जांच से पहले खुले हजारों अकाउंट; 41 हजार बैंक खातों में ₹820 करोड़ जमा हुए

Wed, 06 Dec 2023 08:03 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 06 Dec 2023 08:03 PM IST
सार

यूको बैंक में गड़बड़ी की सीबीआई जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई जांच शुरू होने से पहले लगभग 41 हजार बैंक खाते खुलवाए गए। इन बैंक खातों में कुल 820 करोड़ रुपये जमा भी कराए गए।

विज्ञापन
CBI UCO Bank Probe 41 thousands account opening INR 820 crore Surprise Credit
यूको बैंक में गड़बड़ी की सीबीआई जांच (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूको बैंक में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। हजारों खाताधारकों के अकाउंट में कुल 820 करोड़ रुपये अचानक जमा होने के मामले की जांच कर रही सीबीआई अब लगभग 41 हजार बैंक खातों की जांच भी करेगी। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यह बैंक खाते उस समय के आसपास खोले गए जब मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की थी। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, बैंक में गड़बड़ी के आरोप की जांच के दौरान सामने आया है कि यूको बैंक के 41,000 से अधिक ग्राहकों के खाते में 10-13 नवंबर के दौरान हजारों करोड़ रुपये जमा हुए।
विज्ञापन


बैंक खातों में अलग-अलग अमाउंट अचानक क्रेडिट यानी जमा हुए, लेकिन मूल खाते में कोई डेबिट नहीं हुआ। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि कई अहम सुरागों के अलावा खाता खुलने की तारीख को लेकर भी गहरा संदेह है। एजेंसी की रडार पर ऐसे "हजारों खाते" हैं, जो लेनदेन शुरू होने और जांच सीबीआई को सौंपे जाने के समय खोले गए थे।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इससे पहले जारी एक अन्य बयान में कहा था कि कई खाताधारकों ने कथित तौर पर अचानक जमा हुए पैसे का फायदा उठाया। विभिन्न बैंकिंग चैनलों के माध्यम से यूको बैंक से अवैध रूप से पैसे निकाले गए। ऐसे संदिग्ध लेनदेन से खाताधारकों को गलत तरीके से लाभ हुआ। एक सीबीआई अधिकारी ने बताया, ऐसे लोग जिनके इरादे आपराधिक नहीं है, उन्हें सीबीआई जांच के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, सीबीआई केवल ऐसे लोगों पर ध्यान केंद्रित करती है जिन्होंने साजिश रची और बड़े पैमाने पर अपराध की योजना बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक जांच के दौरान सामने आई बात प्रारंभिक चरण में है। यूको बैंक में 820 करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान सीबीआई सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। एजेंसी ने कहा, लोगों को धोखेबाजों से सावधान रहना चाहिए। सीबीआई के फर्जी अधिकारी के तौर पर खुद को पेशकर कई लोग इस स्थिति का फायदा उठाने की ताक में हैं। जांच एजेंसी तलब करने के लिए फोन कॉल नहीं करती। ऐसे कॉल के मामले में लोगों को सीधे सीबीआई से संपर्क करना चाहिए।


सीबीआई के अनुसार, यूरो बैंक में 820 करोड़ रुपये के मनी ट्रांसफर मामले में राजस्थान सबसे अधिक प्रभावित राज्य के तौर पर उभरा है। यहां 230 शाखाओं और 28,000 खातों में तीन दिनों में 7.50 लाख लेनदेन हुए। इन खातों लगभग 760 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। दूसरे और तीसरे नंबर पर कर्नाटक और पश्चिम बंगाल रहे। कर्नाटक में 3.40 करोड़ रुपये, जबकि बंगाल में 2.60 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। सीबीआई के मुताबिक तीन दिनों में निजी बैंकों के 14,000 खाताधारकों ने 8.53 लाख तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन किए। पैसा यूको बैंक के ग्राहकों के खातों में जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed