{"_id":"64c0eea092305c4c4705fd15","slug":"cbi-seizes-rs-1-crore-during-searches-against-crypto-fraudsters-impersonating-canadian-govt-officials-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crypto Fraud: क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में दो जालसाजों के ठिकानों पर CBI ने की छापेमारी, एक करोड़ नकद बरामद","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Crypto Fraud: क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में दो जालसाजों के ठिकानों पर CBI ने की छापेमारी, एक करोड़ नकद बरामद
Wed, 26 Jul 2023 03:30 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 26 Jul 2023 03:30 PM IST
सार
Crypto Fraud: सीबीआई ने स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की और दो आरोपियों साहिल पाल और आशीष भंबानी के परिसरों पर मंगलवार को तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान जांच एजेंसी ने एक करोड़ रुपये नकद जब्त किया।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कनाडा सरकार के अधिकारियों का रूप धारण करने वाले कथित जालसाजों के परिसरों की तलाशी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार कनाडा के अधिकारियों से कथित धोखाधड़ी के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद एजेंसी ने 11 मई को मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की और दो आरोपियों साहिल पाल और आशीष भंबानी के परिसरों पर मंगलवार को तलाशी अभियान शुरू किया गया। सीबीआई ने क्रिप्टो धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में आरोपियों के परिसरों में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक आरोपी के परिसर से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
एजेंसी के अनुसार आरोपी खुद को कनाडा में सरकारी अधिकारी बता रहे थे और अपनी धोखाधड़ी की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस छद्म पहचान का इस्तेमाल कर रहे थे। उनके काम करने के तरीके के बारे में बताते हुए सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि वे निर्दोष पीड़ितों को नकली तकनीकी सहायता परामर्श प्रदान करने के नाम पर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी फंड स्थानांतरित करने के लिए मजबूर करते थे। इन गलत तरीके से अर्जित क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्तियों को बाद में कई क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से रूट किया गया, जिससे ये अंततः अपराधियों के अपने क्रिप्टो खातों में पहुंच गया।
विज्ञापन