फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI seizes gold, Rs 21.50 lakh cash, Rs 6.83 crore in demand drafts in bank fraud case

CBI: 21.50 लाख रुपये नकद और 6.83 लाख रुपये के डिमांड ड्रॉफ्ट जब्त, कथित बैंक फ्रॉड का है मामला

Tue, 28 Feb 2023 08:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 28 Feb 2023 08:25 PM IST
सार

CBI: केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि कंपनी ने 2009-18 के दौरान नए वाहनों, स्पेयर पार्ट्स, सहायक उपकरण और अन्य के लिए प्राइम सिक्योरिटी के एवज में कथित तौर पर 18 करोड़ रुपये की नकद क्रेडिट सीमा और 22 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी का लाभ उठाया।

विज्ञापन
CBI seizes gold, Rs 21.50 lakh cash, Rs 6.83 crore in demand drafts in bank fraud case
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 35.99 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में 21.50 लाख रुपये नकद, 6.83 करोड़ रुपये से अधिक के डिमांड ड्राफ्ट और अन्य संपत्तियां जब्त की हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पंजाब एंड सिंध बैंक में स्टर्लिंग मोटर्स कंपनी की 35.99 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। 

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि कंपनी ने 2009-18 के दौरान नए वाहनों, स्पेयर पार्ट्स, सहायक उपकरण और अन्य के लिए प्राइम सिक्योरिटी के एवज में कथित तौर पर 18 करोड़ रुपये की नकद क्रेडिट सीमा और 22 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी का लाभ उठाया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि धन को अन्य बैंकों में भेज दिया गया और बाद में इसका गबन किया गया और 31 मार्च 2018 को खाते को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति घोषित कर दिया गया, जिसमें 35.99 करोड़ रुपये बकाया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी प्रोप्राइटर तरुण कपूर और गारंटर पवन कपूर के परिसरों की तलाशी के दौरान सीबीआई ने 21.50 लाख रुपये नकद, पांच सोने की घड़ियां, आठ सोने के सोवरन (संप्रभु बॉण्ड) और 6.83 करोड़ रुपये के 14 डिमांड ड्राफ्ट बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed