फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI registers case against NGO Environics Trust and its Managing Director Business News and Updates

Biz Updates: एनजीओ ईटी के खिलाफ केस दर्ज,  जेट एयरवेज के नए मालिकों को शीर्ष कोर्ट ने दिया ये निर्देश

Thu, 18 Jan 2024 08:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Jan 2024 08:13 PM IST
सार

Biz Updates: सीबीआई जांच में पता चला है कि ईटी ने ओडिशा में चक्रवात प्रभावितों के लिए राहत पैकेज के नाम पर 15 नवंबर, 2020 को 711 लोगों के विभिन्न बैंक खातों में 1250 रुपये ट्रांसफर किए थे। लेकिन वास्तव में इसका भुगतान जेएसडब्ल्यू के खिलाफ आंदोलन के लिए ओडिशा के ढिंकिया साइट पर जुटे प्रदर्शनकारियों को किया गया था।

विज्ञापन
CBI registers case against NGO Environics Trust and its Managing Director Business News and Updates
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सीबीआई ने गैर सरकारी संगठन एनवायरनिक्स ट्रस्ट (ईटी) और उसके प्रबंध निदेशक और वित्त निदेशक वनिता श्रीधर के खिलाफ एफसीआरए प्रावधानों के कथित उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया है। सीबीआई जांच में पता चला है कि ईटी ने ओडिशा में चक्रवात प्रभावितों के लिए राहत पैकेज के नाम पर 15 नवंबर, 2020 को 711 लोगों के विभिन्न बैंक खातों में 1250 रुपये ट्रांसफर किए थे। लेकिन वास्तव में इसका भुगतान जेएसडब्ल्यू के खिलाफ आंदोलन के लिए ओडिशा के ढिंकिया साइट पर जुटे प्रदर्शनकारियों को किया गया था। ऐसे में यह साबित होता है कि ईटी ने आंदोलनकारियों को फंडिंग की है और देश में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने वाली विभिन्न गतिविधियों में शामिल है।

विज्ञापन

राजिंदर कुमार बब्बर होंगे बंधन बैंक के पूर्णकालिक निदेशक, मिली आरबीआई की मंजूरी 
बंधन बैंक ने गुरुवार को बताया कि उसे राजिंदर कुमार बब्बर को बैंक के पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नियुक्त करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है। बैंक ने एक बयान में कहा कि बब्बर को कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नामित किया जाएगा। बब्बर को बैंकिंग क्षेत्र में 35 से अधिक वर्षों का अनुभव है और उन्होंने एचडीएफसी बैंक के साथ विभिन्न नेतृत्व भूमिकाओं में 23 से अधिक वर्षों समय तक काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 जेट एयरवेज के नए मालिकों को 31 जनवरी तक एसबीआई के एस्क्रो खाते में 150 करोड़ जमा कराने का निर्देश
 सुप्रीम कोर्ट ने जेट एयरवेज के नए मालिकों जालान-कालरॉक कंसोर्टियम को 31 जनवरी तक एसबीआई के एस्क्रो खाते में 150 कोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह समझा जाएगा कि कंसोर्टियम एयरलाइन को पुनर्जीवित करने की समाधान योजना की शर्तों को नहीं मान रहा है। कंसोर्टियम ने यह राशि जमा कराने के लिए 15 फरवरी तक का समय देने की अपील की लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया।

सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने भविष्य निधि और ग्रेच्युटी बकाया के भुगतान की मांग करने वाली जेट एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की अलग याचिका को भी अनुमति देने से मना कर दिया। पीठ ने कहा कि यदि अतिरिक्त धन दिया जाता है, तो समाधान योजना ‘अव्यवहारिक’ हो जाएगी। कर्मचारियों के वकीलों के अनुसार, कंसोर्टियम को पीएफ और ग्रेच्युटी के बकाये के रूप में 200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना है। पीठ ने कहा कि एनसीएलएटी भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले ऋणदाताओं को कंसोर्टियम की ओर से 350 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए प्रदर्शन बैंक गारंटी (पीबीजी) से 150 करोड़ रुपये के समायोजन की अनुमति देना सही नहीं था। यह रकम एसबीआई के एस्क्रो अकाउंट में जमा की जानी थी। 

विज्ञापन

आकांक्षी निर्यातकों के लिए शुरू होगा पोर्टल
वाणिज्य मंत्रालय ‘आकांक्षी’ निर्यातकों को सीमा शुल्क के बारे में विवरण सहित सभी प्रासंगिक जानकारी देने के लिए दो-तीन महीनों में एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगा। विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष कुमार सारंगी ने कहा, ‘ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म’ निर्यात गतिविधियों से जुड़ने के बारे में एक ही जगह पर सभी जानकारियां उपलब्ध कराएगा। 

इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ 17 फीसदी बढ़ा
इंडसइंड बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 17 फीसदी बढ़कर 2,301 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,964 करोड़ था। बैंक ने बृहस्पतिवार को बताया, तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय 11,534 करोड़ से बढ़कर 13,968 करोड़ पहुंच गई। सकल एनपीए भी 2.06 फीसदी से घटकर 1.92 फीसदी रह गया।  

सोना 300 रुपये सस्ता होकर 63,000 से नीचे, चांदी भी सस्ती
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 300 रुपये सस्ता होकर 63,000 के नीचे आ गया और 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 200 रुपये सस्ती होकर 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, अमेरिका में खुदरा बिक्री के बेहतर आंकड़े आने से सोने में गिरावट जारी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 2,010 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed