{"_id":"64952a156260e8ad5609ffe6","slug":"cbi-registers-a-case-against-il-fs-energy-development-company-limited-and-its-directors-know-the-matter-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: पंजाब नेशनल बैंक से 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला, इस कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBI: पंजाब नेशनल बैंक से 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला, इस कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 23 Jun 2023 10:11 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:11 PM IST
सार
CBI Action: सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 100.03 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में आईएलएंडएफएस एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से संबद्ध 100.30 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के संबंध में आईएलएंडएफएस एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन शहरों में उसके परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, सीबीआई ने आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और बैंक से प्राप्त ऋणों के उपयोग में धन के हेरफेर और अन्य अनियमितताओं के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया, सीबीआई ने आरोपियों के नई दिल्ली, देहरादून और मुंबई स्थित कार्यालय और आवासीय परिसरों और कंपनी के ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा, आरोपियों ने धोखाधड़ी कर स्वीकृत ऋण का दुरुपयोग किया, मंजूरी के नियमों और शर्तों के विपरीत ऋण निधि का उपयोग किया। बिक्री आय को संबंधित और सहयोगी कंपनियों को हस्तांतरित बैंक को 100.30 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
सीबीआई ने कहा कि पूर्ववर्ती यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर, 2017 को कंपनी के लिए 100 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया था। यूनाइटेड बैंक का पीएनबी में विलय हो गया है। यह खाता 31 दिसंबर, 2018 को डूबे कर्ज (एनपीए) में बदल गया।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी की शिकायत
एक अन्य मामले में, सीबीआई को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई से आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड (आईटीएनएल) के खिलाफ शिकायत मिली। इसमें आरोप लगाया गया कि कंपनी आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड (आईटीएनएल) और उसके निदेशकों, हरि शंकरन, अरुण साहा, रवि पार्थसारथी (मृत), मुकुंद सप्रे और के रामचंद ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को धोखा देने के लिए एक आपराधिक साजिश रची।