फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI closes corruption case against former RVNL chief Satish Agnihotri cbi news and updates

CBI: रेल विकास निगम के पूर्व सीएमडी के खिलाफ दर्ज केस बंद, लोकपाल की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

Wed, 21 Jun 2023 07:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 21 Jun 2023 07:36 PM IST
सार

Central Bureau of Investigation: लोकपाल की ओर से उनके खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद जुलाई 2022 में उन्हें पद से हटा दिया गया था।  सीबीआई ने उनके खिलाफ आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन
CBI closes corruption case against former RVNL chief Satish Agnihotri cbi news and updates
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीबीआई ने रेल विकास निगम लिमिटेड के पूर्व सीएमडी सतीश अग्निहोत्री के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के लोकपाल से जुड़े मामले को बंद कर दिया है क्योंकि जांच के दौरान उन पर मुकदमा चलाने के लिए कोई सबूत नहीं मिला। अग्निहोत्री को 2021 में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) से सेवानिवृत्ति के बाद सरकार की प्रतिष्ठित बुलेट ट्रेन परियोजना राष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन

लोकपाल की शिकायत के बाद जुलाई 2022 में अग्निहोत्री को हटाया गया था पद से

लोकपाल की ओर से उनके खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद जुलाई 2022 में उन्हें पद से हटा दिया गया था।  सीबीआई ने उनके खिलाफ आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को अपनी जांच के दौरान अग्निहोत्री के खिलाफ आरोपों की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं मिला। अग्निहोत्री के खिलाफ लोकपाल के आदेश पर 26 सितंबर 2022 को मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को सीबीआई ने किया तलब

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव मनीष जैन को राज्य सरकार की नौकरियों में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए फिर से उसके अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया। सीबीआई से जुड़े सूत्र ने यह जानकारी दी है। इसी मामले में 15 जून को सीबीआई के समक्ष पेश हुए अधिकारी को शुक्रवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी के कोलकाता कार्यालय पहुंचने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed