फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI 'Clean Chit' Report Leak: Agency chargesheets Anil Deshmukh's daughter, daughter-in-law

Clean Chit Report Leak: अनिल देशमुख को झटका, सीबीआई ने बेटी और बहू के खिलाफ आरोपपत्र दायर

Mon, 20 Nov 2023 05:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 20 Nov 2023 05:36 PM IST
सार

Clean Chit Report Leak: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए मुंबई के रेस्तरां और बार मालिकों से करोड़ों रुपये की जबरन वसूली के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
CBI 'Clean Chit' Report Leak: Agency chargesheets Anil Deshmukh's daughter, daughter-in-law
अनिल देशमुख। - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को एक ताजा झटका देते हुए सीबीआई ने उनकी बेटी पूजा और बहू राहत देशमुख के खिलाफ 2021 में एजेंसी की आंतरिक मसौदा रिपोर्ट कथित तौर पर लीक करने के सिलसिले में आरोपपत्र दायर किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यहां सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष दायर पूरक आरोपपत्र में एजेंसी ने पूजा को 'सह-साजिशकर्ता' करार दिया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने मसौदा रिपोर्ट हासिल करने के लिए एजेंसी के उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी को रिश्वत देने के लिए देशमुख के वकील आनंद दिलीप डागा के साथ कथित तौर पर योजना बनाई, उन्हें निर्देश दिया और साजो-सामान मुहैया कराया। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय की ओर से निर्देशित जांच को ''पलटने'' के लिए 29 अगस्त, 2021 को यह रिपोर्ट मीडिया में लीक की गई।
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए मुंबई के रेस्तरां और बार मालिकों से करोड़ों रुपये की जबरन वसूली के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। मीडिया में लीक हुई सीबीआई की रिपोर्ट में कथित तौर पर उल्लेख किया गया है कि "अनिल देशमुख द्वारा कोई संज्ञेय अपराध नहीं किया गया है"। एजेंसी ने अपने उप-निरीक्षक अभिषेक तिवारी और देशमुख के वकील डागा को लीक के संबंध में गिरफ्तार किया था और उन पर 2021 में आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश की जांच जारी रखते हुए सीबीआई ने दो साल बाद पूरक आरोपपत्र दायर किया है जिसमें पूजा और राहत के अलावा देशमुख के दूर के रिश्तेदार विक्रांत देशमुख और सयाजीत वायल को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों ने कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से उनका कोई संबंध नहीं है और उन्हें इसमें गलत तरीके से फंसाया गया है। चार्जशीट दाखिल करने से पहले सीबीआई ने उनसे पूछताछ की लेकिन उन्हें कभी हिरासत में नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed