फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI books Varun Industries in Rs 388 crore fraud in two banks

CBI: वरुण इंडस्ट्रीज के खिलाफ 388 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में दो केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Wed, 23 Aug 2023 07:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 23 Aug 2023 07:15 PM IST
सार

CBI: केनरा बैंक की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में सीबीआई की बैंकिंग प्रतिभूति एवं धोखाधड़ी शाखा की मुंबई इकाई ने कहा कि पीसीएल इकाइयों से प्राप्त धन को जिस कार्य के लिए लिया गया वहां नहीं लगाकर अन्य गतिविधियों में लगाया गया।

विज्ञापन
CBI books Varun Industries in Rs 388 crore fraud in two banks
सीबीआई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वरुण इंडस्ट्रीज के खिलाफ 388 करोड़ रुपये से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के लिए दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी, उसके प्रवर्तकों और निदेशकों कैलाश अग्रवाल तथा किरण मेहता के खिलाफ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक की अलग-अलग शिकायतों पर दर्ज दो नए मामलों में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आरोप लगाया है कि उसे 269.29 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि केनरा बैंक ने लगभग 118.88 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


केनरा बैंक से संबंधित प्राथमिकी में कहा गया है, "आरोपी कंपनी ने स्टील और किचनवेयर वस्तुओं के निर्यात के लिए पीसीएल (Packing Credit Limits) सुविधाओं का लाभ उठाया था, लेकिन यह पता चला कि कम से कम तीन मौकों पर पैकिंग क्रेडिट लिमिट (पीसीएल) के लाभार्थी स्टील और किचनवेयर आइटम का सौदा नहीं कर रहे थे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


केनरा बैंक की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में सीबीआई की बैंकिंग प्रतिभूति एवं धोखाधड़ी शाखा की मुंबई इकाई ने कहा कि पीसीएल इकाइयों से प्राप्त धन को जिस कार्य के लिए लिया गया वहां नहीं लगाकर अन्य गतिविधियों में लगाया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वरुण इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से दुबई में दो कंपनियों - अल राड इंटरनेशनल ट्रेडिंग और व्हाइट इम्पेक्स जनरल ट्रेडिंग एलएलसी के साथ काम कर रही थी और बिक्री का अधिकांश कारोबार केवल उनके पास था।

एजेंसी ने कहा, ''यह भी आरोप है कि आरोपी कंपनी और उसके समूह की कंपनियां दुबई स्थित इन दो कंपनियों की एकमात्र आपूर्तिकर्ता थीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed