फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI books TTPL MD, former MD in Rs 120 cr loss over hiring of consultant

CBI: टीटीपीएल के MD व पूर्व एमडी पर सलाहकार की नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोप; 120 करोड़ का हुआ नुकसान, केस दर्ज

Wed, 07 Feb 2024 05:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 07 Feb 2024 05:30 PM IST
सार

CBI Action: सीबीआई के अनुसार टीटीपीएल में गड़बड़ी साल 2004 में रांची के मेकॉन को सलाहकार नियुक्त करने में की गई थी। हाल ही में दर्ज एफआईआर में टीटीपीएल के पूर्व प्रबंध निदेशक ईपेन जोसेफ का भी नाम है। रांची स्थित मेकॉन को प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र की स्थापना के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
CBI books TTPL MD, former MD in Rs 120 cr loss over hiring of consultant
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई ने केरल सरकार के सार्वजनिक उपक्रम त्रावणकोर टाइटेनियम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीटीपीएल) के प्रबंध निदेशक और अन्य के खिलाफ 120 करोड़ रुपये के नुकसान से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई के अनुसार यह गड़बड़ी साल 2004 में रांची के मेकॉन को सलाहकार नियुक्त करने में की गई थी। हाल ही में दर्ज एफआईआर में टीटीपीएल के पूर्व प्रबंध निदेशक ईपेन जोसेफ का भी नाम है। रांची स्थित मेकॉन को प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र की स्थापना के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


सीबीआई ने आरोप लगाया है कि जोसेफ ने तत्कालीन अधिकारियों- मुख्य प्रबंधक (विपणन) संतोष कुमार और कार्यकारी निदेशक एएम भास्करन के साथ आपराधिक साजिश में शामिल होने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और आपराधिक कदाचार किया।
विज्ञापन


केरल उच्च न्यायालय के निर्देश पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि इन लोगों ने कथित तौर इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक उपक्रम 'मेकॉन, रांची' को नौ करोड़ रुपये में सलाहकार नियुक्त किया था, जबकि इसके लिए 3.5 करोड़ रुपये की ही सहमति बनी थी। एफआईआर में आरोपी के रूप में पहले स्थान पर टीटीपीएल के एमडी लिखा है, पर उनका नाम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीपीएल टाइटेनियम डाइऑक्साइड पिगमेंट बनाती है जो व्यापक रूप से टैबलेट और गोलियों की कोटिंग्स में उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया से बड़ी मात्रा में तरल अपशिष्ट उत्पन्न होता है जिसमें फेरस सल्फेट और सल्फ्यूरिक एसिड होते हैं, जिन्हें अरब सागर में छोड़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed