फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI Action: SBI employee arrested in case of misappropriation of Rs 5.22 crore, this is the whole matter

CBI Action: 5.22 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के मामले में एसबीआई कर्मचारी गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Mon, 05 Sep 2022 07:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 05 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

CBI Action: सीबीआई के अधिकारियों ने बताया है कि जांच एजेंसी ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मेडक जिले के नरसापुर में आरोपित के परिसरों की तलाशी ली थी, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

विज्ञापन
CBI Action: SBI employee arrested in case of misappropriation of Rs 5.22 crore, this is the whole matter
सीबीआई की कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने तेलंगाना के मेडक स्थित नरसापुर शाखा से लगभग 5.22 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में भारतीय स्टेट बैंक के कैश इंचार्ज को गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर बताया गया है कि बैंक के एजीएम ने शिकायत की थी कि उनकी शाखा के वरिष्ठ सहयोगी और कैश इंचार्ज नागेंद्र ने तीन चरणों में बैंक फंड्स का दुरुपयोग किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की ओर से कहा गया है कि आरोपित अधिकारी ने पहले 2.32 करोड़ रुपये की नकदी, 72 लाख रुपये (लगभग) मूल्य के सोने के गहने और फिर बैंक के तीन एटीएम से लगभग 2.19 करोड़ रुपये की नकदी की गड़बड़ी की इससे बैंक को लगभग 5.22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

 

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया है कि जांच एजेंसी ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मेडक जिले के नरसापुर में आरोपित के परिसरों की तलाशी ली थी, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है गिरफ्तार आरोपित को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत के समक्ष पेश किया गया वहां से उन्हें 17 सितंबर 2022 तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed