{"_id":"5fbe3438049b080bd3672a25","slug":"cbdt-issues-refunds-of-over-rs-136962-crore-to-over-41-lakhs-taxpayers-between-1-april-to-24-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 लाख से ज्यादा करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.36 लाख करोड़ रुपये का रिफंड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
41 लाख से ज्यादा करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.36 लाख करोड़ रुपये का रिफंड
Wed, 25 Nov 2020 04:08 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 25 Nov 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
आयकर रिटर्न
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल 2020 से 24 नवंबर 2020 तक 41.25 लाख से अधिक करदाताओं को 1,36,962 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बताया कि 39,28,067 मामलों में 36,028 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड जारी किया गया है। वहीं 1,96,880 मामलों में 1,00,934 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर रिफंड जारी किया गया है।'
विज्ञापन
CBDT issues refunds of over Rs 1,36,962 crores to over 41.25 lakhs taxpayers between April 1,2020 to Nov 24, 2020. Income tax refunds of Rs 36,028 crores issued in 39,28,067 cases & corporate tax refunds of Rs 1,00,934 crores issued in 1,96,880 cases: Income Tax Department
— ANI (@ANI) November 25, 2020
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी संकट काल के समय करदाताओं के लिए ये बहुत बड़ी राहत की बात है। मालूम हो कि आयकर विभाग ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा किए जाने के बाद से रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
इस साल किसी को भी आयकर विभाग को रिफंड के लिए रिक्वेस्ट नहीं करनी पड़ी। सीबीडीटी ने कहा कि सभी टैक्सपेयर्स तुरंत ही ईमेल का जवाब दें, ताकि जिनको रिफंड नहीं मिल सका है, उन्हें भी इसका लाभ मिल जाए। प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई।
करदाता अपने आयकर रिफंड की मौजूदा स्थिति जानने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल अथवा एनएसडीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं। हालांकि, रिफंड के लिए आपका खाता पैन से जुड़ा होना जरूरी है। आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड ही जारी किया जाएगा। यह केवल उसी बैंक खाते में जमा होगा जो पैन कार्ड से लिंक है और जिसका विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूर्व सत्यापन हो चुका है।