फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBDT chairman said Reforms in IT dept trengthening of economy led to record tax collections

Tax Collections Record: आयकर विभाग ने किया अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन, 48 फीसदी उछाल दर्ज

Sat, 19 Mar 2022 02:28 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Mar 2022 02:28 PM IST
सार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जेबी महापात्र ने कहा कि देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें एडवांस टैक्स कलेक्शन के आंकड़ों भी शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष में एडवांस टैक्स पेमेंट में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
 

विज्ञापन
CBDT chairman said Reforms in IT dept trengthening of economy led to record tax collections
सीबीडीटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की ओर से एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अब तक का सबसे ज्यादा इनकम टैक्स कलेक्शन किया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। सीबीडीटी चेयरमैन जेबी महापात्र ने कहा कि देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


महापात्र ने कहा कि महापात्र ने कहा कि 17 मार्च तक के आंकड़े को देखें तो डायरेक्ट टैक्स का नेट कलेक्शन 13.63 लाख करोड़ रुपये रहा है। जो कि एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में यह 48 प्रतिशत अधिक है। इसमें एडवांस टैक्स कलेक्शन के आंकड़ों भी शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष में एडवांस टैक्स पेमेंट में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


सीबीडीटी चेयरमैन ने कहा कि सालाना आधार पर शुद्ध संग्रह 2020-21 की समान अवधि से 48.4 फीसदी अधिक है। 2019-20 की तुलना में यह 42.5 फीसदी और 2018-19 की तुलना में 35 फीसदी अधिक है। महापात्र ने कहा कि यह पिछले सबसे ऊंचे आंकड़े से 2.5 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। महापात्र के अनुसार इस तरह यह विभाग के इतिहास में यह आयकर संग्रह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह टैक्स कलेक्शन भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार का भी संकेत है। यह कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था में निरंतर आर्थिक पुनरुद्धार को प्रदर्शित करता है। आधिकारिक बयान के अनुसार शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 16 मार्च, 2022 तक 13.63 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जबकि एक साल पहले 2020-21 की इसी अवधि में यह 9.18 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed