फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBDT: CBDT will do this to prevent tax evasion, head of the agency said this

CBDT: सीबीडीटी कर चोरी रोकने के लिए नए क्षेत्रों में करेगा प्रवेश, अध्यक्ष ने बताया प्लान

Fri, 26 Aug 2022 03:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 26 Aug 2022 03:16 PM IST
सार

CBDT: सीबीडीटी के मुखिया ने कहा है कि हम कर चोरी का पता लगाने के लिए अर्थव्यवस्था के अलग-अलग क्षेत्रों को कवर कर रहे हैं। हम अपनी कार्रवाई को केवल रियल एस्टेट या डवलपर्स तक ही सीमित नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
CBDT: CBDT will do this to prevent tax evasion, head of the agency said this
सीबीडीटी - फोटो : Social media

विस्तार

प्रत्यक्ष कर संग्रह और आईटीआर रिफंड पर सीबीडीटी अध्यक्ष ने कहा है कि 14.20 लाख करोड़ रुपये की लक्ष्य राशि में से लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध संग्रह किया जा चुका है। इस साल सकल संग्रह पिछले साल की तुलना में लगभग 38% अधिक है। पिछले वर्ष के 52,000 करोड़ रुपये रिफंड की तुलना में इस वर्ष  93,000 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया है।

विज्ञापन


सीबीडीटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा है कि आयकर विभाग कर चोरी की जांच के लिए अर्थव्यवस्था के ‘नए क्षेत्रों’ में  प्रवेश कर रहा है, इसकी जांच इकाइयां विदेशों में संपत्ति रखने वाले भारतीयों के बड़े पैमाने पर डेटा के माध्यम से विश्लेषण का उपयोग कर रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड कर विभाग का प्रशासनिक निकाय है। यह प्रत्यक्ष कर श्रेणी के तहत सरकार के लिए राजस्व एकत्र करने के अपने नियमित कार्य के अलावे कर चोरी की घटनाओं की जांच के लिए खोज और जब्ती अभियान चलाता है।

सीबीडीटी की ओर से कहा गया है कि हम कर चोरी का पता लगाने के लिए अर्थव्यवस्था के अलग-अलग क्षेत्रों को कवर कर रहे हैं। हम खुद को केवल रियल एस्टेट या डवलपर्स तक ही सीमित नहीं रहे हैं दूसरे सेक्टर के टैक्स चोरी करने वाले लोगों पर भी हमारी नजर है। इनमें फार्मा, डेवलपर्स, मैन्युफैक्चरर और सेवा प्रदाता कंपनियां शामिल हैं।

सीबीडीटी के मुखिया ने कहा है कि "हम संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों, गेमिंग और सट्टेबाजी जैसे क्षेत्रों की जांच के लिए पहली बार कदम बढ़ा रहे हैं। जब उनसे कर चोरी के नए रुझानों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि हमारा प्रसार बहुत व्यापक है।’

सीबीडीटी प्रमुख ने कहा कि भारत को विदेशों में संपत्ति रखने वाले भारतीयों के बारे में कर लीक के वैश्विक खुलासे के अलावा विभिन्न देशों से सीआरएस (Common Reporting Standard) और एफएटीसीए (foreign account tax compliance act) के माध्यम से डेटा मिल रहे हैं। जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed