फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Capital of rs 3000 crore infused in three government general insurance companies on the basis of performance

Finance: तीन सरकारी बीमा कंपनियों में प्रदर्शन के आधार पर डाली जाएगी 3000 करोड़ रुपये की पूंजी

Thu, 11 May 2023 06:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 06:21 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय ने पिछले साल तीनों बीमा कंपनियों नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से कारोबार के बजाय मुनाफे पर ध्यान देने को कहा था। बेहतर मूल्यांकन के साथ सिर्फ अच्छे प्रस्ताव पर आगे बढ़ने का निर्देेश दिया था।

विज्ञापन
Capital of rs 3000 crore infused in three government general insurance companies on the basis of performance
जीवन बीमा कंपनी - फोटो : social media

विस्तार

वित्त मंत्रालय घाटे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर चालू वित्त वर्ष में 3,000 करोड़ की पूंजी डालने पर निर्णय करेगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने पिछले साल तीनों बीमा कंपनियों नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से कारोबार के बजाय मुनाफे पर ध्यान देने को कहा था। साथ ही, बेहतर मूल्यांकन के साथ सिर्फ अच्छे प्रस्ताव पर आगे बढ़ने का निर्देेश दिया था। सूत्रों ने कहा, इन कंपनियों को अपनी अनुमानित देनदारी में सुधार और नियामकीय व्यवस्था के तहत 150 फीसदी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कहा गया है। न्यू इंडिया एश्योरेंस को छोड़कर अन्य सरकारी साधारण बीमा कंपनियों की अनुमानित देनदारी 2021-22 में नियामकीय जरूरत का 150% से कम है।
विज्ञापन


सरकार अब तक दे चुकी है 17,450 करोड़ रुपये
जानकारी के मुताबिक, सरकार ने पिछले साल तीनों साधारण बीमा कंपनियों को 5,000 करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध कराई थी। 2019-20 में 2,500 करोड़ रुपये और 2020-21 में 9,950 करोड़ रुपये की पूंजी डाली गई थी। इस तरह, सरकार वित्तीय सेहत में सुधार लाने के लिए इन साधारण बीमा कंपनियों में अब तक 17,450 करोड़ रुपये की पूंजी डाल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed