फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   byjus shows 2250 crore loss amid debt dispute with lenders

Byju: मुश्किलों में घिरी बायजू को फिर हुआ 2250 करोड़ रुपये का घाटा, कर्ज संकट गहराया

Sun, 05 Nov 2023 10:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 Nov 2023 10:23 AM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान जब स्कूल कॉलेज बंद थे तो कंपनी ने खूब निवेश किया। इस दौरान कंपनी को खूब निवेश भी मिला लेकिन जैसे ही कोरोना महामारी के बाद स्कूल कॉलेज खुले तो कंपनी की ग्रोथ भी धीमी हो गई। 

विज्ञापन
byjus shows 2250 crore loss amid debt dispute with lenders
बायजू रविंद्रन - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय शिक्षा स्टार्टअप बायजू को एक बार फिर से बड़ा घाटा हुआ है। ऐसे में पहले ही 1.2 अरब डॉलर के कर्ज में फंसी कंपनी की चुनौतियां बढ़ गई हैं। बंगलूरू स्थित ऑनलाइन शिक्षा देने वाली कंपनी बायजू की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट है, जिसने मार्च 2022 में वित्तीय वर्ष के अंत में 2250 करोड़ रुपये का घाटा दर्शाया है। हालांकि कंपनी की आय बढ़कर दोगुनी यानी कि 35.7 अरब रुपये हो गई है। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी के बाद धीमी हुई कंपनी की ग्रोथ
एक समय भारत में स्टार्टअप कल्चर की अग्रणी कंपनी होकर उभरी बायजू कोरोना महामारी के दौरान खूब मजबूत हुई लेकिन कोरोना महामारी के बाद के दौर में कंपनी को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब स्कूल कॉलेज बंद थे तो कंपनी ने खूब निवेश किया। इस दौरान कंपनी को खूब निवेश भी मिला लेकिन जैसे ही कोरोना महामारी के बाद स्कूल कॉलेज खुले तो कंपनी की ग्रोथ भी धीमी हो गई। कंपनी पर 1.2 अरब डॉलर का कर्ज है और लेनदारों से कंपनी का विवाद भी चल रहा है। 
विज्ञापन


कई मुश्किलों में घिरी कंपनी
वित्तीय परिणाम दाखिल करने में देरी के चलते भी नियामक एजेंसी ने बायजू के खातों की जांच हुई, जिसके चलते कंपनी के ऑडिटर डेलॉयट एंड सेल्स को इस्तीफा देना पड़ा। अप्रैल में विदेशी मुद्रा विनियमन में धांधली के चलते कंपनी के बंगलूरू स्थित परिसरों में जांच एजेंसियों ने छापेमारी भी की। अमेरिका स्थित कई निवेशकों ने भी बायजू पर करीब 50 करोड़ डॉलर का फंड छिपाने का आरोप लगाया, जिसके चलते भी कंपनी कानूनी पचड़े में फंसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed