फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business world: Voda Idea also increased prepaid tariff by up to 25 percent, read five news

व्यापार जगत: वोडा आइडिया ने भी 25 फीसदी तक महंगा किया प्रीपेड टैरिफ, पढ़ें पांच खबरें

Wed, 24 Nov 2021 05:45 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 24 Nov 2021 05:45 AM IST
विज्ञापन
Business world: Voda Idea also increased prepaid tariff by up to 25 percent, read five news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारती एयरटेल के एक दिन बाद वोडाफोन आइडिया ने भी टैरिफ 25 फीसदी तक महंगा कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि सभी 16 प्लान में मोबाइल कॉल और डाटा की कीमतों में 18-25 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 25 नवंबर से प्रभावी होंगी। लगातार अपने ग्राहक खोने के बावजूद वोडाफोन आइडिया ने दरों में बढ़ोतरी की है। उधर, विश्लेषकों का मानना है कि जियो भी जल्द मोबाइल दरों में वृद्धि करेगी। 

विज्ञापन


पीएनबी ने बचत खाते पर ब्याज दरें घटाईं
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बचत खाते पर ब्याज दरों को 2.90% से घटाकर 2.80 फीसदी करने का फैसला किया है। नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी। बैंक ने कहा, 10 लाख रुपये से कम वाले बचत खाते पर दरों में 10 आधार अंकों और 10 लाख से ज्यादा रकम वाले खाते पर 5 आधार अंकों की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


नवंबर में राज्य सरकारों को 95,082 करोड़ मिले
केंद्र ने नवंबर में राज्यों को कर हस्तांतरण की दो किस्तो के रूप में 95,082 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राज्यों को कर हंस्तातरण की सामान्य मासिक किस्त 47,541 करोड़ रुपये के स्थान पर यह राशि जारी की गई है। इससे राज्यों की राजकोषीय स्थिति मजबूत होगी। यूपी को सबसे अधिक 17,056 करोड़ जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोब्रोकर डॉट कॉम बनी पहली प्रॉपटेक यूनिकॉर्न
रियल एस्टेट मंच नोब्रोकर डॉट कॉम एक अरब डॉलर की पूंजी के साथ देश की पहली प्रॉपटेक यूनिकॉर्न बन गई है। कंपनी ने कहा कि उसने जनरल अटलांटिक और टाइगर ग्लोबल जैसे निवेशकों से 21 करोड़ डॉलर (1,575 करोड़) जुटाए हैं। प्रॉपटेक का मतलब है रियल एस्टेट क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल।


मोबीक्विक अभी नहीं लाएगी अपना आईपीओ
पेटीएम की खराब लिस्टिंग के बाद बाजार के माहौल को देखते हुए फिनटेक स्टार्टअप मोबीक्विक अपना आईपीओ कुछ महीनों के लिए टाल सकती है। कंपनी ने जुलाई में 1,900 करोड़ का आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed