फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI IREDA SEBI Oil Subsidy Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: 2024 में समुद्री मछली आपूर्ति में गिरावट, मूडीज- टैरिफ विवाद से भारतीय मैन्युफैक्चरिंग को नुकसान

Mon, 04 Aug 2025 02:07 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 04 Aug 2025 02:07 PM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI IREDA SEBI Oil Subsidy Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

भारत में समुद्री मछली पकड़ने में 2024 में दो प्रतिशत की गिरावट आई है। यह घटकर 34.7 लाख टन रह गई। केंद्रीय समुद्री मत्सय अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। संस्थान ने बताया कि इस वर्ष गुजरात में सबसे अधिक 754,000 टन मछलियां पकड़ी गईं। इसके बाद तमिलनाडु में 697,000 टन और केरल में 610,000 टन मछलियां पकड़ी गईं।पकड़ी गई मछली की सूची में भारतीय मौकेरल 263,000 टन के साथ सबसे ऊपर रही। इसके बाद 241,000 टन के साथ ऑयल सार्डाइन का स्थान है। 

विज्ञापन


सीएमएफआरआई ने कहा कि कुल मिलाकर लगभग 2.5 लाख मछली पकड़ने की यात्राओं की निगरानी की गई। इसमें कहा गया है कि मशीनीकृत जहाजों ने प्रति यात्रा औसतन 2,959 किलोग्राम मछली पकड़ी, मोटर चालित जहाजों ने प्रति यात्रा 174 किलोग्राम और गैर-मोटर चालित जहाजों ने प्रति यात्रा 41 किलोग्राम मछली पकड़ी।

विज्ञापन

उच्च अमेरिकी टैरिफ से भारत के विनिर्माण क्षेत्र के विकास की संभावनाएं होंगी कम
अमेरिकी बाजार तक सीमित पहुंच से भारत के विनिर्माण क्षेत्र के विकास की संभावनाएं कम होंगी। मूडीज रेटिंग्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रेटिंग्स ने कहा कि हालांकि देश की घरेलू मांग इन बाहरी दबावों के प्रति लचीली बनी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है और यह 7 अगस्त से लागू होगी। 

मूडीज रेटिंग्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिश्चियन डी गुजमैन ने कहा कि भारतीय वस्तुओं पर निर्धारित संशोधित टैरिफ दर एपीएसी (एशिया-प्रशांत) क्षेत्र के अन्य प्रमुख निर्यातकों की तुलना में काफी अधिक है। गुजमान ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक सीमित पहुंच के कारण भारत की विनिर्माण क्षेत्र, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उच्च मूल्यवर्धित क्षेत्रों को विकसित करने की महत्वाकांक्षाओं की संभावनाएं कम हो गई हैं।

पहली तिमाही में गिरावट के बावजूद पीएनबी एमडी को बैंक पर भरोसा 
पंजाब नेशनल बैंक की पहली तिमाही में 48 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद बैंक के एमडी और सीईओ अशोक चंद्रा को ने भरोसा जताया है। उन्हें उम्मीद है कि  बैंक अब भी पिछले वित्त वर्ष के बराबर लाभ अर्जित कर सकता है। उन्होंने कहा नई कर व्यवस्था में जाने से बैंक को करीब 2,100 करोड़ रुपये की बचत होगी, जिससे लाभ में सुधार संभव है। देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 16,630 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

पेटीएम से बाहर निकलेगा चीन का एंट ग्रुप: सूत्र
चीन का एंट ग्रुप भारतीय भुगतान कंपनी पेटीएम से अपनी शेष हिस्सेदारी ब्लॉक डील में बेचकर बाहर निकल जाएगा। इस सौदे की कुल कीमत 433.72 मिलियन डॉलर हो सकती है। रॉयटर्स ने एक टर्म शीट के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार चीन के अलीबाबा समूह की सहयोगी कंपनी एंट, 1,020 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर अपनी 5.84% हिस्सेदारी बेचेगी। टर्म शीट के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया इस बिक्री का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed