फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: 'मध्यम आय वाले देशों को किफायती और सस्ता ऋण मुहैया कराए विश्व बैंक', वित्त मंत्री ने की अपील

Sat, 26 Oct 2024 07:32 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 26 Oct 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विश्व बैंक से मध्यम आय वाले देशों को अधिक किफायती और सस्ते ऋण देने का आह्वान किया है। वित्त मंत्री शुक्रवार को वाशिंगटन, डीसी में विश्व बैंक की 2024 की वार्षिक बैठकों में "भविष्य के लिए तैयार विश्व बैंक समूह" पर विकास समिति के पूर्ण सत्र में बोल रही थीं।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "केंद्रीय वित्त मंत्री ने व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देने, मध्यम आय वाले देशों को अधिक उधार लेने और विकास प्रभाव को गहरा करने के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण मॉडल के साथ अधिक किफायती विश्व बैंक ऋण की मांग की।" मंत्री ने विश्व बैंक की ओर से डेटा-संचालित, साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड की संपत्ति एक साल में 50 फीसदी बढ़ी; होंडा ने 2204 अतिरिक्त गाड़ियां वापस मंगाई
बेहतर रिटर्न की उम्मीद में म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है। संस्थागत निवेशकों के साथ खुदरा निवेशक भी पिछले एक साल से म्यूचुअल फंड योजनाओं में जमकर पैसा लगा रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर, 2024 में म्यूचुअल फंड योजनाओं की कुल परिसंपत्ति (एसेट) सालाना आधार पर 42.29 फीसदी बढ़कर 68 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। सितंबर, 2023 में यह 47.8 लाख करोड़ थी। इस दौरान म्यूचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की परिसंपत्ति में करीब 50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। उनकी परिसंपत्ति सितंबर, 2023 के 28.10 लाख करोड़ से बढ़कर सितंबर, 2024 में 42.10 लाख करोड़ पहुंच गई। एक साल में संस्थागत निवेशकों की परिसंपत्तियों का मूल्य 31.56 फीसदी बढ़कर 25.90 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसआई से अगस्त में जुड़े लगभग 20.74 लाख नए श्रमिक
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अगस्त, 2024 में ईएसआई योजना के तहत लगभग 20.74 लाख नए श्रमिकों को जोड़ा गया है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 25 वर्ष की आयु तक के लगभग 9.89 लाख युवा कर्मचारियों का पहली बार पंजीकरण हुआ है। पेरोल डेटा के अनुसार, ईएसआई योजना में 4.14 लाख महिला कर्मचारी जुड़ी हैं। डेटा से पता चलता है कि अगस्त 2024 में लगभग 28,917 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। अगस्त 2023 की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 6.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, अगस्त, 2024 के महीने में कुल 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण करवाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा जनरेशन एक सतत प्रक्रिया है। भारतीय कर्मचारी राज्य बीमा योजना एक बहुआयामी सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो संगठित क्षेत्र में 'कर्मचारियों' को बीमारी, मातृत्व, विकलांगता और मृत्यु की स्थिति में  सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। यह योजना बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए तैयार की गई है।

ठाणे: फॉन्ट के अनधिकृत उपयोग के लिए कंपनी के विरुद्ध कॉपीराइट का मामला दर्ज 
नवी मुंबई में पुलिस ने एक कंपनी और उसके मालिकों के खिलाफ एक फॉन्ट का विकास करने वाली कंपनी की अनुमति के बिना कथित तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के प्रावधानों के तहत खांडेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह थाना नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आता है। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, न्यू पनवेल स्थित दोषी कंपनी बिना लाइसेंस प्राप्त किए सेलफिन फॉन्ट का उपयोग कर रही थी।


होंडा कार्स ने वापस मंगाईं अतिरिक्त 2,204 गाड़ियां
होंडा कार्स इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों में खराब फ्यूल पंप को बदलने के लिए 2,204 अतिरिक्त गाड़ियों को वापस मंगाया है। इसके साथ ही वापस मंगाई गईं कुल गाड़ियों की संख्या बढ़कर 92,672 हो गई है। कंपनी ने कहा, इन वाहनों में लगाए गए फ्यूल पंप में दोषपूर्ण इंपेलर हो सकते हैं। इससे भविष्य में इंजन को बंद या स्टार्ट करने में दिक्कत हो सकती है। कंपनी ने इससे पहले 90,468 पुरानी गाड़ियों में फ्यूल पंप को बदलने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed