{"_id":"6aa9db9416bb42bf8206ad9b","slug":"business-updates-pain-relief-injections-prices-variation-sebi-ipo-rbi-forex-gold-silver-crude-rates-oil-price-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस वर्ल्ड: दर्द के इंजेक्शन की कीमत में ब्रांडों के बीच आठ गुना अंतर; प्याज के दाम में अगले हफ्ते से नरमी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बिजनेस वर्ल्ड: दर्द के इंजेक्शन की कीमत में ब्रांडों के बीच आठ गुना अंतर; प्याज के दाम में अगले हफ्ते से नरमी
Wed, 16 Sep 2026 05:28 AM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
दर्द और सूजन से राहत देने वाले डाइक्लोफेनाक 75 मिलीग्राम इंजेक्शन की कीमत अलग-अलग ब्रांड में करीब आठ गुना तक अलग है। एनपीएए की वर्कशीट के मुताबिक एक मिलीलीटर इंजेक्शन की कीमत 3.85 रुपये से 31.11 रुपये तक है। एनपीएए ने बाजार आंकड़ों के आधार पर 44 ब्रांडों की कीमतों का विश्लेषण किया है। वर्कशीट में सबसे कम कीमत 3.85 रुपये और सबसे ज्यादा 31.11 रुपये प्रति मिलीलीटर दर्ज है। औसत कीमत 25.48 रुपये रही।
विज्ञापन
प्याज की कीमतों में राहत अगले सप्ताह से
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि प्याज की फुटकर कीमतों में गिरावट अगले सप्ताह से दिखने लगेगी। मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत, उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जा रहा है। इसके बाद भी दिल्ली-एनसीआर में कीमत 50 से 70 रुपये प्रति किलो बनी हुई है। महाराष्ट्र के साथ पूरे देश में प्याज की मंडी कीमतों में नरमी आई है। 2 सितंबर को भाव 3,721 रुपये क्विंटल था, जो 11 सितंबर को घटकर 3,383 रुपये क्विंटल हो गया। थोक भाव में 9.1 फीसदी की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
ऊंची कीमतों से सोना आयात 57.7% घटा
ऊंची कीमतों और कस्टम ड्यूटी बढ़ने से अगस्त में देश का सोना आयात सालाना आधार पर 57.7% घटकर 2.3 अरब डॉलर रह गया। मंगलवार को दिल्ली में सोना 1,000 रुपये सस्ता होकर 5 हफ्ते के निचले स्तर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन
एनएसई आईपीओ : बड़े निवेशकों से भारी मांग
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 22,569 करोड़ के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एनएसई के एमडी व सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा, एंकर निवेशकों की मांग अनुमान से काफी अधिक रही है। गोल्डमैन सैश एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, फिडेलिटी इंटरनेशनल, नॉर्गेस बैंक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और सिंगापुर जीआईसी जैसे वैश्विक निवेशक एंकर बुक में हिस्सा लेने में रुचि दिखा रहे हैं। यह आईपीओ आम निवेशकों के लिए 17 से 21 सितंबर तक खुलेगा। यह पूरी तरह ओएफएस है। कंपनी को सीधे कोई पूंजी नहीं मिलेगी।

रैपिडो को देना होगा 10 लाख रुपये जुर्माना
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग मंच रैपिडो पर10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। यह कार्रवाई गुमराह करने वाले विज्ञापनों, कारोबार के गलत तौर-तरीकों, अनुचित सेवा शर्तों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के लिए की गई है। उपभोक्ता निगरानी संस्था ने अपने फैसले में कहा, रैपिडो का संचालन करने वाली रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लि. बुकिंग करने वाले राइडर्स को राइड कन्फर्म होने से पहले ज्यादा पैसे देने के लिए उकसाती थी।