फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates CEA Nageshwaran US Indian Cos action SEBI RBI Forex gold silver crude rates stocks hindi news

बिजनेस अपडेट्स: सीईए नागेश्वरन बोले- ताकत बनेगा एआई केंद्रित निवेश; यूएस में मुंबई की दो कंपनियों पर प्रतिबंध

Fri, 09 Oct 2026 08:41 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 09 Oct 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
Business Updates CEA Nageshwaran US Indian Cos action SEBI RBI Forex gold silver crude rates stocks hindi news
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि शेयर बाजार में एआई पर केंद्रित निवेश अवसरों का अभाव एक साल में भारत की ताकत बन सकता है। जो विदेशी निवेशक आज बिकवाली कर रहे हैं वे देश की अन्य मजबूत आर्थिक बुनियाद पर दांव लगाने के लिए वापस आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष ने विदेशी पूंजी प्रवाह और रुपये पर दबाव डाला है, लेकिन यदि वैश्विक एआई बूम में गिरावट आती है, तो भारत निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प सिद्ध होगा।

विज्ञापन


अमेरिका ने मुंबई की दो कंपनियों और 5 भारतीयों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के कथित अवैध व्यापार में संलिप्तता के आरोप में मुंबई स्थित दो कंपनियों और उनसे जुड़े पांच भारतीय नागरिकों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह कार्रवाई की है। विदेश विभाग ने एसएसपीएल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और समुद्र मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका का आरोप है कि इन फर्मों ने ईरानी पेट्रोलियम उत्पादों के आयात से तेहरान को लाखों डॉलर की वित्तीय मदद पहुंचाई। प्रतिबंधों के तहत एसएसपीएल सॉल्यूशंस से जुड़े ध्वनि और निसर्ग वोरा तथा समुद्र मरीन से संबंधित केतन कोचीकर, भूपेंद्र सिंह साहू और हरिश्याम हरिहरन चुंदकट्टिल के किसी भी प्रकार के लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, समुद्र मरीन को अपना मौजूदा कारोबार समेटने के लिए 23 अक्तूबर तक की मोहलत दी गई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ईरानी तेल के अवैध नेटवर्क से जुड़े 17 अन्य जहाजों व संस्थाओं पर भी शिकंजा कसा है।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन कोऑपरेटिव बैंकों से जुड़ी 17 जगहों पर ईडी छापे
प्रवर्तन निदेशालय ने (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत केरल में तीन कोऑपरेटिव बैंकों से जुड़ी 17 जगहों पर छापा मारा। इस दौरान एजेंसी ने दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए। साथ ही दो करोड़ रुपये से अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट फ्रीज किए। यह कार्रवाई कोऑपरेटिव बैंक में धोखाधड़ी की जांच का हिस्सा है। इसमें अपराध से हुई करीब 550 करोड़ की कमाई शामिल है। 
विज्ञापन

अमेजन ने डिलीवरी कर्मचारियों को दी सितारों से सजी सरप्राइज
प्राइम वीडियो के आगामी रियलिटी शो द ट्रेटर्स तेलुगु के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अमेजन ने अपने डिलीवरी कर्मचारियों को सितारों से सजी सरप्राइज दी। हैदराबाद में 6 अक्तूबर को ट्रेलर लॉन्च में लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा ने अमेजन के पांच डिलीवरी कर्मचारियों से मिलकर उन्हें आगामी शो को लेकर चल रहे उत्साह की झलक दिखाई। सज्जा इस शो के होस्ट हैं। यह मुलाकात डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए एक विशेष सम्मान समारोह के रूप में आयोजित की गई थी। यह पल सोशल मीडिया पर तस्वीरों, वीडियो और पर्दे के पीछे की सामग्री के माध्यम से भी खूब वायरल हुआ। द ट्रेटर्स तेलुगु 15 अक्तूबर से प्राइम वीडियो पर जारी होगा। हिंदी संस्करण की सफलता के बाद अब इसे तेलुगु दर्शकों के लिए लाया जा रहा है। अभिनेता से मिलकर अमेजन के डिलीवरी बॉय कुंतल शिवा और दिनेश यादव ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अपने पसंदीदा अभिनेता से आमने-सामने मिलना और इस शो के जश्न का हिस्सा बनना उनके लिए कभी न भूलने वाला पल है। 
विज्ञापन

सुपरटेक के अटके 16 प्रोजेक्ट्स के लिए 9600 करोड़ के टेंडर जारी
घर खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी कंपनी एनबीसीसी ने सुपरटेक कंपनी के उन 16 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए 9,600 करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडर (निविदाएं) जारी कर दिए हैं, जो लंबे समय से अटके पड़े थे। इस कदम से यह साफ हो गया है कि अब प्रोजेक्ट्स सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर तेजी से पूरे किए जाएंगे। इससे उन हजारों लोगों में फिर से उम्मीद जाग गई है जो कई साल से अपने घर मिलने का इंतजार कर रहे थे। एनबीसीसी के इस फैसले से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और कर्नाटक में चल रहे सुपरटेक के अटके हुए प्रोजेक्ट्स का काम शुरू होगा। इन सभी प्रोजेक्ट्स में लगभग 50,000 फ्लैट्स या घर शामिल हैं। बता दें कि दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) ने इन परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए एनबीसीसी को परियोजना प्रबंधन परामर्शदाता (पीएमसी) नियुक्त किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2026 में एनबीसीसी को सौंपे गए उत्तरदायित्व को बरकरार रखा, जिससे परियोजनाओं को पूर्ण करने की योजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कानूनी स्पष्टता सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed