फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Update RBI SEBI IPO Share Market USD INR vs Value Gold Silver Commerce Trade Import Export in hindi

Biz Updates: सीतारमण बोलीं- भारत ने पाकिस्तान में सटीक और सही हमले किए, देश के कोयला आयात में 8% की कमी

Tue, 27 May 2025 05:55 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 27 May 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Business Update RBI SEBI IPO Share Market USD INR vs Value Gold Silver Commerce Trade Import Export in hindi
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में सटीक हमले किये और यह कोई गलत हमला नहीं था। नोएडा में फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स के कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि भारत उस स्तर पर पहुंच गया है कि दुनिया भर के देश इसकी उपलब्धियों को पहचान रहे हैं। सीतारमण ने कहा, "और ऑपरेशन सिंदूर ने वास्तव में यह दिखाया। देखिए कि हमारे सशस्त्र बलों ने किस तरह से स्थिति को संभाला। वे शुरू से अंत तक बहुत स्पष्ट थे कि वे आतंकवादी केंद्रों पर हमला करना चाहते थे और उन्हें नष्ट करना चाहते थे।"

विज्ञापन


देश के कोयला आयात में 7.9% की कमी
वित्त वर्ष 2025 में देश का कोयला आयात में 7.9 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इसकी वजह से देश को लाभ हुआ क्योंकि 7.93 अरब डॉलर यानी 60,681.67 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई। कोयला मंत्रालय ने बताया कि यह गिरावट आयातित कोयले पर निर्भरता को कम करने की ओर इशारा करता है। साथ ही, कोयला उत्पादन में देश में चल रहे आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयास को उजागर करता है।
विज्ञापन


केंद्र ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया 
केंद्र ने घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने और आयात को कम करने के लिए वाणिज्यिक कोयला खनन और मिशन कोकिंग कोल सहित कई पहलों को लागू किया है। इन प्रयासों से 2023-24 की तुलना में 2024-25 के दौरान कोयला उत्पादन में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। बिजली क्षेत्र को छोड़कर गैर-विनियमित क्षेत्र में अधिक महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई, जहाँ आयात में साल-दर-साल 8.95 प्रतिशत की गिरावट आई। मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2024 में देश का कोयला आयात 264.53 मीट्रिक टन था। हालांकि इस वर्ष कोयला आधारित बिजली उत्पादन में वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 3.04 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, थर्मल पावर प्लांट के मिश्रण के लिए आयत में 41.4 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने पंजीकरण विधेयक 2025 के मसौदे पर मांगे सुझाव
सरकार ने अचल संपत्ति और अन्य लेन-देन को प्रभावित करने वाले दस्तावेजों के पंजीकरण से जुड़े एक मसौदा विधेयक पर जनता की राय मांगी है। इसका उद्देश्य पूरे देश में सुरक्षित, कुशल और नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली उपलब्ध कराना है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने 'पंजीकरण विधेयक 2025' का मसौदा तैयार किया है। यह लागू होने के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय के 'संविधान-पूर्व के कानून - पंजीकरण अधिनियम, 1908' का स्थान ले लेगा।

अगले 5 वर्षों में 45 अरब डॉलर का होगा खनन-निर्माण उपकरण क्षेत्र
देश के खनन और निर्माण उपकरण क्षेत्र के अगले पांच वर्षों में बढ़कर 45 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) एवं किर्नी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में 16 अरब डॉलर मूल्य वाले खनन एवं निर्माण उपकरण (एमसीई) क्षेत्र के 2030 तक यानी पांच वर्षों में 19 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ने का अनुमान है। 

रिपोर्ट में एमसीई क्षेत्र में भारत को वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करने के लिए एक विजन-2030 प्रस्तुत किया गया है। इसमें आगे कहा गया है, भारत शीर्ष-6 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला एमसीई बाजार है। साथ ही, यह अमेरिका, जर्मनी व जापान से भी आगे निकल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और औद्योगिक विकास के प्रमुख प्रवर्तक खनन एवं निर्माण क्षेत्र का वैश्विक बाजार 18 लाख करोड़ डॉलर है। यह वैश्विक जीडीपी में 16 फीसदी का योगदान देता है। भारत में यह क्षेत्र जीडीपी में 22 फीसदी का योगदान देता है, जो चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। खास बात है कि देश का खनन एवं निर्माण उपकरण क्षेत्र 7 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराता है।

बायजू के पढ़ाने-सिखाने वाले एप को बकाया भुगतान न करने की वजह से गूगल प्लेस्टोर से हटा दिया गया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया, बायजू की आपूर्तिकर्ता अमेजन वेब सर्विसेज को बकाया राशि का भुगतान नहीं करने से यह कदम उठाया गया है।
बायजू ब्रांड के तहत संचालन करने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न के कुछ अन्य एप अब भी प्लेस्टोर पर काम कर रहे हैं। थिंक एंड लर्न के दिवालिया समाधान पेशेवर शैलेंद्र अजमेरा ने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया। एजेंसी
 

मार्च तिमाही में बिके 33 लाख पर्सनल कंप्यूटर, 8.1% वृद्धि
देश का पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) बाजार मार्च, 2025 तिमाही में 8.1 फीसदी बढ़कर 33 लाख इकाई पहुंच गया। रिपब्लिक डे सेल और सभी बिक्री चैनलों में भारी शिपमेंट के कारण पीसी की बिक्री में तेजी आई है। एचपी 29.1 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ इस क्षेत्र में एक बार फिर सबसे आगे है। 

इंटरनेशनल डाटा कॉर्प (आईडीसी) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बिक्री के मोर्चे पर लेनोवो ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के बीच सालाना आधार पर सबसे अधिक 34.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। मार्च तिमाही में इसकी हिस्सेदारी 18.9 फीसदी रही। हालांकि, डेल की बिक्री में सालाना आधार पर 3.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed