फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Update NFR ticket checking revenue Rosneft CEO India oil demand SEBI USD INR Import Export Hindi News

Updates: टिकट चेकिंग से NFR की कमाई ₹2.08 करोड़; रोसनेफ्ट CEO बोले- भारत वैश्विक तेल मांग का बड़ा हिस्सा बनेगा

Sat, 06 Jun 2026 10:06 PM IST
Jyoti Bhaskar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 06 Jun 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Business Update NFR ticket checking revenue Rosneft CEO India oil demand SEBI USD INR Import Export Hindi News
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) टिकट जांच अनुभाग ने मई 2026 के दौरान 2.08 करोड़ रुपए से अधिक की आय दर्ज कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के किसी भी अनुभाग द्वारा टिकट जांच के माध्यम से अर्जित अब तक की सबसे अधिक मासिक आय है। उन्होंने कहा, 'यह उल्लेखनीय उपलब्धि टिकट जांच कर्मचारियों की असाधारण निष्ठा, पेशेवर दक्षता और निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। कर्मचारियों ने टिकट नियमों के पालन को सुनिश्चित करने, बिना टिकट यात्रा रोकने और रेलवे के राजस्व की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'

विज्ञापन


यह उपलब्धि एनएफआर द्वारा अपनाई गई प्रभावी राजस्व सुरक्षा पहलों और उत्कृष्ट परिचालन व्यवस्था का एक शानदार उदाहरण मानी जा रही है। यह रिकॉर्ड टिकट जांच के निरंतर अभियान, सख्त निगरानी, प्रभावी कार्रवाई और उत्तर बंगाल स्थित एनजेपी के टिकट जांच कर्मचारियों की बेहतर टीमवर्क के कारण संभव हो सका। सीपीआरओ शर्मा के अनुसार, मई महीने के दौरान इस अनुभाग ने प्रतिदिन औसतन 6.54 लाख रुपए से अधिक की आय दर्ज की। वहीं, 9 मई 2026 को एक ही दिन में 9.65 लाख रुपए से अधिक की सर्वाधिक आय दर्ज की गई, जो इस अवधि का सर्वोच्च दैनिक राजस्व रहा।
विज्ञापन


भारत वैश्विक तेल मांग वृद्धि का बड़ा हिस्सा बनेगा: रोसनेफ्ट के सीईओ
रूस की ऊर्जा कंपनी- रोसनेफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इगोर सेचिन ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच पर कहा। उनके अनुसार, अगले दस वर्षों में वैश्विक तेल मांग में वृद्धि का करीब आधा हिस्सा भारत से आएगा। 2035 तक भारत की तेल खपत करीब आठ करोड़ बैरल प्रतिदिन पहुंचने का अनुमान है, जो 44 फीसदी वृद्धि दर्शाती है। अप्रैल 2022 से रूसी तेल आपूर्ति ने भारत और चीन को 40 अरब डॉलर से अधिक का आर्थिक लाभ पहुंचाया है। सेचिन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने पर उर्वरक और खाद्य कीमतों में वृद्धि की चेतावनी दी। भारत, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के देश इससे सर्वाधिक प्रभावित होंगे। मंच पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि भारत की संप्रभुता को कमजोर करने का कोई भी प्रयास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तुरंत उल्टा पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed