फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Updates RBI Infosys NTPC Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Business: एआई के कारण तीन साल में 4,000 छंटनी करेगा डीबीएस; कॉफी डे के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया फिर से शुरू

Tue, 25 Feb 2025 05:39 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 05:39 AM IST
विज्ञापन
Business News Updates RBI Infosys NTPC Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल बैंकिंग ग्रुप डीबीएस तीन वर्षों में 4,000 कर्मचारियों को  निकालने की योजना बना रहा है। इसकी प्रमुख वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाना है। निकाले जाने वाले कर्मचारियों का यह आंकड़ा डीबीएस समूह के कुल कार्यबल का 10 फीसदी है। 
विज्ञापन


डीबीएस के सीईओ पीयूष गुप्ता ने सोमवार को नैसकॉम के कार्यक्रम में कहा, एआई अतीत में अपनाई गई किसी भी तकनीक से अलग है। इसका इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, डीबीएस समूह में अपने 15 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में पहली बार उन्हें नई नौकरियां सृजित करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


क्रेडिफिन देगी 300 से अधिक नौकरियां
गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी क्रेडिफिन अगले दो महीने में 300 से अधिक लोगों की भर्तियां करेगी। कंपनी ने कहा, वह महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने परिचालन का विस्तार कर रही है। इसके लिए श्रमबल बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश पारित नहीं करने से कॉफी डे के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया फिर से शुरू
राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित 21 फरवरी की समयसीमा के भीतर आदेश नहीं करने के कारण कैफे कॉफी डे शृंखला का स्वामित्व रखने वाली कॉफी डे एंटरप्राइजेज लि. (सीडीईएल) के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।

सीडीईएल ने बताया, एनसीएलएटी की चेन्नई पीठ ने पिछले सप्ताह अपने निलंबित बोर्ड के निदेशक की ओर से दायर अपील पर सुनवाई पूरी कर ली थी और आदेश सुरक्षित रख लिया था। चूंकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अपील का निपटारा 21 फरवरी, 2025 तक नहीं हुआ है, इसलिए कॉरपोरेट देनदार के कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) पर रोक के संबंध में एनसीएलएटी के पारित आदेश को निरस्त माना जाता है। इसलिए, कॉरपोरेट देनदार का सीआईआरपी फिर शुरू होता है। एनसीएलएटी ने 14 अगस्त, 2024 को आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज की याचिका पर सीडीईएल के खिलाफ शुरू की गई दिवालिया कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। 

जमा खाते से 25,000 रुपये तक निकाल सकेंगे न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के ग्राहक
आरबीआई ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर कई प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद शर्तों में ढील दी। इसके तहत, बैंक के ग्राहक 27 फरवरी से अपने जमा खाते से 25,000 रुपये तक निकाल सकेंगे। आरबीआई ने सोमवार को कहा, प्रशासक के परामर्श से बैंक की नकदी स्थिति की समीक्षा करने के बाद 27 फरवरी से प्रति जमाकर्ता 25,000 रुपये तक की निकासी की अनुमति देने का फैसला लिया गया है। इस छूट के साथ, कुल जमाकर्ताओं में 50 फीसदी से अधिक अपनी पूरी शेष राशि निकाल सकेंगे।

आरबीआई ने मुंबई आधारित कोऑपरेटिव बैंक पर निगरानी संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए 13 फरवरी को कई प्रतिबंध लगाए थे। साथ ही, बैंक के बोर्ड को एक साल के लिए भंग कर कामकाज के प्रबंधन के लिए एसबीआई के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत को प्रशासक नियुक्त कर दिया।

शहरी सहकारी बैंकों के लिए नियमों में संशोधन अब अधिकतम तीन करोड़ तक दे सकेंगे कर्ज
आरबीआई ने परिचालन को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए कुछ मानदंडों में संशोधन किया है। इसके तहत, यूसीबी अब 25 लाख रुपये (28,842.71 डॉलर) या टियर-1 पूंजी के 0.4 फीसदी (जो भी अधिक हो) तक के कर्जों को छोटे मूल्य वाले ऋण के रूप में वर्गीकृत कर सकते हैं। साथ ही, प्रति उधारकर्ता अधिकतम तीन करोड़ रुपये तक का कर्ज दे पाएंगे। इस संशोधन से पहले शहरी सहकारी बैंक 25 लाख रुपये या टियर-1 पूंजी के 0.2 फीसदी तक के कर्जों को छोटे मूल्य के ऋण में वर्गीकृत कर सकते थे। साथ ही, प्रति उधारकर्ता कर्ज देने की अधिकतम सीमा एक करोड़ रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये कर दिया गया है।

आरबीआई ने इन बैंकों के लिए आवासीय कर्ज की सीमा को भी बढ़ाकर कुल ऋण-जमा का 25 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा, यूसीबी के विभिन्न स्तरों के लिए व्यक्तिगत आवासीय कर्ज सीमा को संशोधित कर 60 लाख से लेकर तीन करोड़ रुपये कर दिया है। रियल एस्टेट क्षेत्र में इन बैंकों का निवेश 5 फीसदी तक सीमित है।

इंडिगो दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर वाइड बॉडी बोइंग 787-9 विमान संचालित करेगी
इंडिगो एक मार्च से दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर पट्टे पर लिए गए वाइड-बॉडी बोइंग 787-9 विमानों का परिचालन शुरू करेगी तथा परिचालन के लिए और अधिक विमानों को पट्टे पर लेने के अवसरों की तलाश जारी रखेगी।

बढ़ती हवाई यातायात मांग को पूरा करने के लिए, एयरलाइन ने ए321 एक्सएलआर (जिनकी रेंज अधिक है) और ए350 की डिलीवरी लेने से पहले नॉर्स अटलांटिक से एक बोइंग 787-9 विमान को अस्थायी रूप से अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। इंडिगो ने एक महत्वाकांक्षी अंतर्राष्ट्रीय विस्तार योजना शुरू की है और अगले वित्तीय वर्ष में A321 XLRs और 2027 में वाइड-बॉडी A350s को शामिल करने की उम्मीद है।

मंगलवार को एक विज्ञप्ति में एयरलाइन ने कहा कि वह 1 मार्च से दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर बोइंग 787-9 विमान के साथ दैनिक उड़ानें संचालित करेगी। विमान में 56 इंडिगो स्ट्रेच सीटें और 282 इकोनॉमी सीटें होंगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, "इंडिगो अतिरिक्त विमानों के अनुबंध के लिए अवसरों की तलाश जारी रखेगी।" वर्तमान में एयरलाइन के पास 400 से अधिक विमानों का बेड़ा है और यह प्रतिदिन लगभग 2,200 उड़ानें संचालित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed