फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: ओपन एआई के बोर्ड से हटे एपल व माइक्रोसॉफ्ट; टाटा और महिंद्रा की SUV से जुड़ी अच्छी खबर आई सामने

Thu, 11 Jul 2024 06:13 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 11 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Business News Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
माइक्रोसॉफ्ट और एपल ने ओपन एआई में बोर्ड पर्यवेक्षक की अपनी-अपनी सीट छोड़ दी है। यूरोप व अमेरिका दोनों ही जगहों पर ओपन एआई के साथ माइक्रोसॉफ्ट और एपल के गठजोड़ को एआई के क्षेत्र में दोनों कंपनियों के प्रभुत्व (डुओपोली) के बतौर देखा जा रहा है। इसी संदर्भ में दोनों ही क्षेत्रों में नियामकीय जांच जारी है। बहरहाल, दोनों कंपनियों ने ओपन एआई के बोर्ड से अपनी पर्यवेक्षक सीटें छोड़ते हुए कहा है कि गत 8 माह में ओपन एआई के शासन में काफी सुधार हो चुका है, ऐसे में अब बोर्ड में पर्यवेक्षक के तौर पर बने रहना जरूरी नहीं है। ओपन एआई के प्रवक्ता ने कहा, एपल-माइक्रोसॉफ्ट थ्राइव कैपिटल और खोसला वेंचर्स जैसे निवेशकों के साथ े जुडे रहने के नए तरीके आजमाएगी।
विज्ञापन


टाटा-महिंद्रा ने दो लाख तक घटाए एसयूवी के दाम
देश के अग्रणी वाहन निर्माता- टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने स्पोस्टर्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की कीमतों में दो लाख रुपये तक की कटौती की है। टाटा मोटर्स ने कहा, हैरियर की कीमत अब 14.99 लाख से और सफारी की 15.49 लाख रुपये से शुरू होगी। अन्य एसयूवी पर 1.4 लाख रुपये तक का एक्सटेंडेड लाभ मिलेगा। ईवी कार नेक्सॉन के दाम में 1.3 लाख रुपये की कमी की गई है। महिंद्रा ने कहा, एक्सयूवी 100 की कीमत दो लाख से ज्यादा घटाई गई है। अब यह 19.49 लाख से शुरू होगी।
विज्ञापन


हेरॉक्स और दो अन्य पर 9 लाख रुपये का जुर्माना
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने महत्वपूर्ण लाभकारी मालिक नियमों के उल्लंघन के लिए स्टार्टअप हेरॉक्स और दो व्यक्तियों पर 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें हेरॉक्स पर 6 लाख, सुमन कांत मुंजाल और अक्षय मुंजाल पर 1.5-1.5 लाख रुपये का दंड लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटोरोला ने पेश किया सस्ता 5जी स्मार्टफोन
अग्रणी मोबाइल फोन निर्माता- मोटोरोला ने भारत में एक और सस्ता अती स्मार्टफोन मोटो जी 85 पेश किया है। यह मोटोजो सीरीज का पहले स्मार्टफोन है, जिसमें सबसे अच्छा बीड़ी कव्ह एंडलेस एज डिस्प्ले मिलेगा। कई फीचर्स से लैस इस फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। 16 जुलाई से इस्स्की बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed