फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: सेवा क्षेत्र में गतिविधियां पांच माह के निचले स्तर पर, नए निर्यात ऑर्डर 10 साल में सर्वाधिक

Thu, 06 Jun 2024 09:05 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 06 Jun 2024 09:05 AM IST
विज्ञापन
Business News Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
कड़ी प्रतिस्पर्धा, मूल्य दबाव और भीषण गर्मी के कारण मई में देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर घटकर पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों से नए ऑर्डर में 10 साल की सबसे तेज वृद्धि देखने को मिली है। बुधवार को जारी मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक मई में घटकर 60.2 पर आ गया। यह दिसंबर, 2023 के बाद का सबसे निचला स्तर है। अप्रैल में यह 60.8 पर था। एचएसबीसी की वैश्विक अर्थशास्त्री मैत्रेयी दास ने कहा, मई के आंकड़े बताते हैं कि नए व्यवसाय में मजबूत वृद्धि ने भारत की सेवा अर्थव्यवस्था में उत्पादन वृद्धि को बल देना जारी रखा है। 
विज्ञापन


कारोबारी भरोसा आठ महीने में सबसे ज्यादा
दास ने कहा, एक और सकारात्मक बात यह रही कि कारोबारी भरोसे में आठ महीनों में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। एशिया, अफ्रीका, यूरोप, पश्चिम एशिया और अमेरिका से मांग में मजबूत तेजी दर्ज की गई। हालांकि, कच्चे माल और श्रम की लागत में वृद्धि के कारण कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन


10 लाख तक बढ़ सकती है डीमैट खाते की सीमा
बेसिक सर्विसेज डीमैट खाते में 10 लाख रुपये तक की प्रतिभूतियां रखने की मंजूरी मिल सकती है। अभी इसमें दो लाख रुपये तक की डेट और दो लाख की दूसरी प्रतिभूतियां रख सकते हैं। सेबी ने एक प्रस्ताव जारी किया है। 2012 में इस अकाउंट की शुरुआत हुई थी। बेसिक डीमैट खाते का मतलब उन खुदरा निवेशकों से है, जो शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश नहीं करते हैं। खुदरा निवेशकों की बढ़ती संख्या के कारण यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरु, ब्याज दरों पर फैसला शुक्रवार को
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हो गई है। ब्याज दरों में कटौती पर इसका फैसला शुक्रवार को आएगा। विश्लेषकों का कहना है कि इस बार भी रेपो दरों में बदलाव की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

16.4 करोड़ पहुंचेगी घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या
घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या चालू वित्त वर्ष के अंत तक बढ़कर 16.4 करोड़ पहुंच सकती है। एक साल पहले यह 16.1 करोड़ थी। विमानन उद्योग की संस्था सीएपीए ने बुधवार को कहा, अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या 9-11 फीसदी बढ़कर 7.8 करोड़ पहुंच सकती है।

दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एनवीडिया
एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया ने माइक्रोसॉफ्ट के बाद दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनने के मामले में प्रौद्योगिकी दिग्गज एपल को पीछे छोड़ दिया। एआई क्रांति के बीच एनवीडिया का मार्केट कैप पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया। पिछले कारोबारी सत्र में एनवीडिया के शेयरों में 5.16 फीसदी की तेजी आई और कंपनी का मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। एप्पल के शेयरों में 0.78 फीसदी की बढ़त हुई है और इसका मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर रहा।


यूपीआई सुविधा की अब पेरू में भी शुरुआत
एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स (एनआईपीएल) और पेरू के रिजर्व बैंक ने यूपीआई भुगतान शुरू करने के लिए साझेदारी की है। एनआईपीएल ने बुधवार को कहा, यह सहयोग मील का पत्थर है। इससे पेरू दक्षिण अमेरिका में यूपीआई को अपनाने वाला पहला देश बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed